फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ITI Mandi became the overall champion

Mandi News: आईटीआई मंडी बना ओवरऑल चैंपियन

Sun, 27 Apr 2025 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
ITI Mandi became the overall champion
आईटीआई मंडी में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगता ​के समापन के ओवर ऑल विजेता मंडी की टीम को सम्मानि
मंडी। आईटीआई मंडी में खेली जा रही 18वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। इसमें बतौर मुख्यातिथि उपायुक्त अपूर्व देवगन ने शिरकत की। एसडीएम सदर ओमकांत ठाकुर भी शामिल हुए। अधिकारियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता में शनिवार को दो फाइनल मुकाबले खेले गए। बास्केटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आईटीआई मंडी और आईटीआई डैहर के बीच हुआ। इसमें आईटीआई मंडी ने 51-45 से मैच जीत लिया। वॉलीबाल का फाइनल मुकाबला आईटीआई मंडी और आईटीआई बगस्याड़ के बीच खेला गया। इसमें आइटीआई मंडी ने 3-1 से खिताब पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में आईटीआई मंडी ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। वुशू ओवरऑल चैंपियन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बल्ह, बेस्ट खिलाड़ी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चच्योट के डीके राम रहे। कबड्डी में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी विजेता और हैप्पी यंग प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सुंदरनगर उपविजेता रहा। खो-खो में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सुंदरनगर विजेता और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चच्योट उपविजेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैडमिंटन में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पधर विजेता और हैप्पी यंग प्राइवेट आईटीआई सुंदरनगर ने उपविजेता का खिताब हासिल किया। उधर, आईटीआई मंडी के प्रधानाचार्य रविंद्र बन्याल ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता में जिला मंडी के 25 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों ने भाग लिया। इन 25 संस्थाओं के 625 खिलाड़ियों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed