Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   It was not a leopard that attacked the woman, but a young man.

Mandi News: तेंदुए ने नहीं, महिला पर युवक ने किया था हमला

Fri, 29 May 2026 01:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
It was not a leopard that attacked the woman, but a young man.
थाची क्षेत्र में घायल महिला के मामले में नया खुलासा
विज्ञापन

विरोध करने पर चाकू से किया वार, घायल अवस्था में खाई में फेंककर भागा आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
बालीचौकी/थाची (मंडी)। थाची क्षेत्र में महिला पर तेंदुए के हमले की चर्चाओं के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। जिस घटना को शुरुआत में जंगली जानवर का हमला माना जा रहा था, वह हमला दरअसल एक युवक ने किया था। महिला ने होश में आने के बाद खुलासा किया कि उस पर किसी तेंदुए ने नहीं, बल्कि एक युवक ने हमला कर उसे खाई में धक्का दिया था।
जानकारी के अनुसार मुराह पंचायत के गागण गांव की टिकमु देवी मंगलवार शाम अपने मायके गांव गांणण से गेहूं काटने के बाद घर लौट रही थी। शाम करीब सात बजे वह गागण जंगल के रास्ते से गुजर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने महिला के साथ जोर-जबरदस्ती करने का प्रयास किया। महिला के विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी ने उस पर चाकू से वार किए और उसे खाई में धक्का देकर भाग गया।
विज्ञापन

घायल महिला की बचाओ-बचाओ की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को रास्ते में महिला का दुपट्टा, जूते और खून के निशान मिले। क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी के कारण लोगों को पहले लगा कि महिला पर तेंदुए ने हमला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने करीब दो से तीन घंटे तक जंगल और खाई में तलाश अभियान चलाया। बाद में महिला झाड़ियों में घायल अवस्था में मिली। लोगों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला और उपचार के लिए पहले नगवाईं अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी रेफर किया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
इलाज के दौरान होश आने पर महिला ने रिश्तेदारों और पुलिस को पूरी घटना बताई। पूछताछ में महिला ने आरोपी की पहचान भी बताई। उधर, स्थानीय बलदेव ठाकुर ने घटना को बेहद निंदनीय बताते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

उधर, एसपी विनोद कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में परिजनों ने महिला के जंगली जानवर से घायल होने की बात कही थी। अब महिला के बयान के बाद पुलिस दोबारा बयान दर्ज कर हर पहलू से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed