फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   It is necessary to organize for the national interest: Dr. Chandrabhushan

राष्ट्रहित के लिए संगठित होना जरूरी : डॉ. चंद्रभूषण

Sun, 11 Jan 2026 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
It is necessary to organize for the national interest: Dr. Chandrabhushan
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता स्थानीय इकाई के अध्यक्ष डॉ. चंद्रभूषण शर्मा ने की। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता विजय शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए। उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर हिंदू समाज की एकता, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित पर अपने सुझाव साझा किए। इकाई अध्यक्ष ने कहा कि हिंदू समाज की एकता है। राष्ट्रहित के लिए सभी को संगठित होना जरूरी है।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता जिला संघ संचालक कुलदीप ने कहा कि धर्म, समाज और संस्कृति की रक्षा के लिए हिंदुत्व का संरक्षण बेहद जरूरी है। मुख्य अतिथि विजय शर्मा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार लाने के लिए हिंदू समाज को जागरूक करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
विज्ञापन

मसौली पंचायत की प्रधान अंजना शर्मा ने उपस्थित जन समूह को राष्ट्रहित पर स्वयं को सशक्त बनाने की अपील की। हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम का शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ शुरू हुआ। इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रदेश व देश की सुख समृद्धि के लिए मंत्रोच्चारण के साथ आहुति डाली। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर शक्ति राणा, सुशील शर्मा भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed