{"_id":"68305db16107dd128d01d071","slug":"it-is-important-to-know-and-preserve-our-heritage-prof-awasthi-mandi-news-c-90-1-mnd1001-156994-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी विरासत को जानना, सहेजना जरूरी : प्रो. अवस्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी विरासत को जानना, सहेजना जरूरी : प्रो. अवस्थी
विज्ञापन
एसपीयू मंडी में शैक्षणिक यात्रा पर प्रतिवेदन का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार वल्लभभाई पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य ललित कुमार अवस्थी ने कहा कि जीवन में जितना संभव हो, अनुभव आधारित शिक्षा को अपनाया जाए। अपनी विरासत को जानना, समझना और सहेजना जरूरी है। यही हमारी आने वाली पीढ़ियों के प्रति सच्ची जिम्मेदारी है।
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में इतिहास विभाग, सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी की ओर से गुजरात भ्रमण से संबंधित विरासत के पदचिह्न, शैक्षणिक भ्रमण प्रतिवेदन एवं वृत्तचित्र विमोचन समारोह विश्वविद्यालय परिसर के अमृत महोत्सव सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कुलपति आचार्य ललित कुमार अवस्थी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य राजेश कुमार शर्मा ने की।
मुख्य अतिथि आचार्य ललित कुमार अवस्थी ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को रेखांकित किया। आचार्य राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण एक ऐसा माध्यम है, जिससे विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ वास्तविक जीवन से भी सीखने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम संयोजक डाॅ. राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि इतिहास केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होना चाहिए। सहायक आचार्य विकेश कुमार ने कार्यक्रम का स्वरूप प्रस्तुत किया। संवाद