फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Issues related to street lights and roads raised in Baihna

Mandi News: बैहना में उठाए स्ट्रीट लाइटों, रास्तों के मामले

Tue, 18 Mar 2025 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Issues related to street lights and roads raised in Baihna
बैहना (मंडी)। नगर निगम के बैहना वार्ड में सोमवार को आयोजित स्वच्छ शहर समृद्ध शहर अभियान के तहत समाधान शिविर में स्थानीय लोगों ने आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी, रास्तों, स्ट्रीट लाइटों समेत प्राकृतिक जलस्रोतों और साफ-सफाई के मुद्दे जोर शोर से उठाए। स्थानीय निवासी प्रेम सिंह राठौर ने पार्षद और अधिकारियों के समक्ष कहा कि बैहना में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। यहां पर आने वाले लोगों को बैठने के लिए बेंच की सुविधा नहीं है। वार्ड में प्राकृतिक जल स्रोतों की सुध नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी बुद्धि सिंह का कहना था कि नगर निगम को अस्तित्व में आए चार साल हो गए लेकिन बावड़ियों का रखरखाव नहीं हो पाया। रास्तों का निर्माण भी नहीं हो पाया है। अब लोगों से गृहकर और अन्य कर वसूलने की तैयारी की जा रही है। बालकी राम वालिया ने स्ट्रीट लाइटों को लेकर सवाल पूछा। कुंदन सहगल ने कहा कि बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त रास्तों की अभी तक मरम्मत नहीं हो पाई है। पानी की उचित निकासी के लिए भी नालियों का निर्माण करने में नगर निगम असफल रहा है। कुछ स्थानों पर जो स्ट्रीट लाइटें लगाई हैं उनमें से अधिकतर खराब रहती हैं। लोगों ने विभिन्न प्रकार के कर और शुल्क के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। नगर निगम के पार्षद एवं अधिकारियों ने वार्ड के लोगों को सिटीजन सेवा पोर्टल के बारे में बताया कि कैसे लोग घर बैठे इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन

...
वार्ड में सोलर लाइटें लगाने की कवायद शुरू हो गई है। आगामी मासिक बैठक में इस पर प्रस्ताव पारित किया जाएगा। बावड़ियों के जीर्णोद्धार के लिए टेंडर जारी हो चुके हैं। ठेकेदारों की लेटलतीफी से कार्य शुरू नहीं हो पाया है। वार्ड का एक समान विकास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कृष्ण भानु, पार्षद, बैहना वार्ड
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed