फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Issues related to revenue, roads and disaster relief reached the government's village door program

Mandi News: सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में पहुंचे राजस्व, सड़कों और आपदा राहत के मामले

Sat, 24 Feb 2024 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Issues related to revenue, roads and disaster relief reached the government's village door program
संधोल क्षेत्र में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में समस्या सुनते मुख्याति​थि सीपीएस संजय अवस्था
धर्मपुर/संधोल (मंडी)। धर्मपुर विधानसभा के संधोल क्षेत्र की सोहर पंचायत में शनिवार को आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में 40 समस्याएं व 105 प्रस्ताव मिले। इनका मौके पर मुख्यातिथि सीपीएस संजय अवस्थी ने निपटारा किया। उनके साथ स्थानीय विधायक चंद्रशेखर मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजस्व, सड़कें, बस सेवा चलाने, आपदा राहत, ग्रामीण विकास इत्यादि से जुड़े मामले आए।अवस्थी ने सभी समस्याओं का मौके पर निपटारा करने के साथ मांग प्रस्तावों पर उपयुक्त कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने अधिकारियों को जन समस्याओं के समाधान के लिए जमीनी स्तर पर काम करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने लोगों द्वारा रखी विभिन्न मांगों पर संबंधित विभागों को यथाशीघ्र विस्तृत रिपोर्ट बनाकर सौंपने को कहा। इससे पहले उन्हाेंने विभिन्न विभागों के प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। इस मौके पर सीपीएस संजय अवस्थी ने कहा कि सिविल अस्पताल संधोल के भवन के बचे हुए निर्माण कार्य को समयबद्ध पूरा कराने के लिए जितनी धनराशि की जरूरत होगी, वह जल्द मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने संधोल अस्पताल में डॉक्टरों के रिक्त पदों को प्राथमिकता पर भरने का भरोसा दिलाया। विशेषकर स्त्री रोग विशेषज्ञ और मेडिसिन के डॉक्टर मुहैया कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बॉक्स
शिक्षा,स्वास्थ्य और खेलों में अव्वल बनेगा धर्मपुर : चंद्रशेखर
इस अवसर पर धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने मुख्य संसदीय सचिव का स्वागत करते हुए उन्हें क्षेत्र की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने धर्मपुर क्षेत्र के विकास लिए पैसे की कोई कमी नहीं रखी है। इससे क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य की मजबूती के साथ साथ खेलों के क्षेत्र में सुविधाओं के विकास पर बल दिया जा रहा है। उन्होंने सभी विभागों को धर्मपुर के युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर बनाने के लिए प्लान तैयार करने को कहा। विधायक ने क्षेत्र में रोड़ कनेक्टिविटी पर बड़े पैमाने पर सुधार की प्रतिबद्धता दोहराई। कहा कि धर्मपुर और संधोल के योजनाबद्ध विकास के लिए इन्हें नगर पंचायत के तौर पर विकसित करने के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को बल्लां नाले के तटीकरण की दिशा में काम निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed