{"_id":"62658877311b0c4bb3216c6a","slug":"irdp-selection-in-gohar-panchayat-uproar-mandi-news-sml406716282","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोहर पंचायत में आईआरडीपी चयन पर ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहर पंचायत में आईआरडीपी चयन पर ग्रामीणों का हंगामा
विज्ञापन
ग्राम पंचायत गोहर में आयोजित ग्रामसभा में हंगामा करते ग्रामीण।
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहर (मंडी)। ग्राम पंचायत गोहर में रविवार को आयोजित ग्रामसभा में आईआरडीपी चयन को लेकर हंगामा हो गया। करीब तीन घंटे तक लोगों ने हंगामा किया। ग्राम सभा में करीब ढाई सौ लोगों ने भाग लिया। ग्राम सभा में आईआरडीपी चयन को लेकर कार्यवाही शुरू हुई तो सभा में उपस्थित लोगों ने शोर-शराबा और हंगामा शुरू कर दिया।
पंचायत में अधिकतर लोगों ने पंचायत प्रधान, सचिव पर आईआरडीपी में वर्षों से जमे रहने वाले 70 लोगों पर सवालिया निशान उठाए। कहा कि जिनके घर पक्के और निजी गाड़ियां हैं, वे भी आईआरडीपी का लाभ उठा रहे हैं। ऐसे लोगों को आईआरडीपी से तुरंत बाहर किया जाए और पात्र लोगों को आईआरडीपी में लिया जाए। करीब तीन घंटे तक इस बात को लेकर हंगामा होता रहा।
मामला शांत नहीं हुआ तो पंचायत प्रधान ने पुलिस को सूचित किया। गोहर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हंगामा कर रहे लोगों को शांत करवाया। समाचार लिखे जाने तक आईआरडीपी चयन को लेकर कोई प्रस्ताव पारित नहीं हो पाया। ग्रामसभा में आए लोग भूखे-प्यासे ही पंचायत में विकास कार्य को सेल्फ डालने के लिए घंटों इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
गोहर पंचायत प्रधान अमरा देवी ने बताया कि पुराने लोगों को आईआरडीपी सूची से बाहर करने और नए पात्र लोगों को शामिल करने को लेकर ग्रामीणों में हंगामा कर दिया। इसके चलते व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा। लोगों के शांत न होने पर किसी को भी आईआरडीपी सूचि में शामिल नहीं किया जा सका। संवाद