फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   irdp selection in gohar panchayat, uproar

गोहर पंचायत में आईआरडीपी चयन पर ग्रामीणों का हंगामा

Sun, 24 Apr 2022 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
irdp selection in gohar panchayat, uproar
ग्राम पंचायत गोहर में आयोजित ग्रामसभा में हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : Mandi
गोहर (मंडी)। ग्राम पंचायत गोहर में रविवार को आयोजित ग्रामसभा में आईआरडीपी चयन को लेकर हंगामा हो गया। करीब तीन घंटे तक लोगों ने हंगामा किया। ग्राम सभा में करीब ढाई सौ लोगों ने भाग लिया। ग्राम सभा में आईआरडीपी चयन को लेकर कार्यवाही शुरू हुई तो सभा में उपस्थित लोगों ने शोर-शराबा और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पंचायत में अधिकतर लोगों ने पंचायत प्रधान, सचिव पर आईआरडीपी में वर्षों से जमे रहने वाले 70 लोगों पर सवालिया निशान उठाए। कहा कि जिनके घर पक्के और निजी गाड़ियां हैं, वे भी आईआरडीपी का लाभ उठा रहे हैं। ऐसे लोगों को आईआरडीपी से तुरंत बाहर किया जाए और पात्र लोगों को आईआरडीपी में लिया जाए। करीब तीन घंटे तक इस बात को लेकर हंगामा होता रहा।
विज्ञापन

मामला शांत नहीं हुआ तो पंचायत प्रधान ने पुलिस को सूचित किया। गोहर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हंगामा कर रहे लोगों को शांत करवाया। समाचार लिखे जाने तक आईआरडीपी चयन को लेकर कोई प्रस्ताव पारित नहीं हो पाया। ग्रामसभा में आए लोग भूखे-प्यासे ही पंचायत में विकास कार्य को सेल्फ डालने के लिए घंटों इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोहर पंचायत प्रधान अमरा देवी ने बताया कि पुराने लोगों को आईआरडीपी सूची से बाहर करने और नए पात्र लोगों को शामिल करने को लेकर ग्रामीणों में हंगामा कर दिया। इसके चलते व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा। लोगों के शांत न होने पर किसी को भी आईआरडीपी सूचि में शामिल नहीं किया जा सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed