फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   IPS Saju Ram cremated with state honors

Mandi News: आईपीएस साजु राम का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Wed, 04 Jan 2023 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
IPS Saju Ram cremated with state honors
मंडी जिला के धर्मपुर स्थित कांढापतन शमशानघाट पर एसपी साजुराम राणा को मुखाग्नि देता उनका बेटा सं? - फोटो : Mandi
धर्मपुर (मंडी)। पुलिस बटालियन जंगलबैरी में कमांडेंट के पद पर तैनात 57 साल के आईपीएस साजु राम राणा का कंडापतन श्मशानघाट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बेटे साहिल राणा ने पिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

धर्मपत्नी कुशला देवी, बेटी साक्षी राणा भी दाह संस्कार के दौरान मौजूद रहीं। इस मौके पर डीजीपी संजय कुंडू, मंडी रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक मधुसूदन, जिला मंडी ुलिस प्रमुख एसपी शालिनी अग्निहोत्री समेत सैकड़ों लोगों ने अश्रुपूर्ण विदाई दी। बता दें कि साजु राम राणा का बीते मंगलवार को धर्मशाला में कांग्रेस की आभार रैली में सुरक्षा व्यवस्था संभालते वक्त दिल का दौरा पड़ा था। इससे उनकी मौत हो गई थी। उनका पार्थिव शरीर मंगलवार रात को ही पैतृक गांव धवाली कोहल्का पहुंचाया गया।
विज्ञापन

डीजीपी ने बताया कि साजु राम राणा बहादुर अधिकारी थे। उन्होंने बहुत से पदों पर काम करते हुए कई कीर्तिमान बनाए। कई जिलों के मुखिया की कमान संभाली। उनका जाना पुलिस विभाग के लिए बहुत बड़ी क्षति है। प्रदेश पुलिस उनके परिवार के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डीएसपी सरकाघाट कुलदीप, डीएसपी शेर सिंह, धर्मपुर भाजपा प्रत्याशी रहे रजत ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस सचिव जय कुमार आजाद, प्रदेश कांग्रेस सचिव जितेंद्र ठाकुर, माकपा नेता एडवोकेट सुरेश शर्मा, अधिवक्ता सुरेश राठौर, सरकाघाट बार एसोसिएशन के प्रधान समेत सैकड़ों लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed