फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Inter-college kayaking and canoeing championship begins at Gobind Sagar Lake

Mandi News: गोबिंद सागर झील में अंतर-महाविद्यालय कयाकिंग एवं कैनोइंग चैंपियनशिप शुरू

Fri, 16 Oct 2026 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Inter-college kayaking and canoeing championship begins at Gobind Sagar Lake
गोविन्द सागर झील में एसपीयू  अंतर-महाविद्यालय कायाकिंग एवं कैनोइंग चैंपियनशिप में भाग लेते। स्र
5 महाविद्यालयों के खिलाड़ी दिखा रहे प्रतिभा; युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष तरुण ठाकुर ने किया उद्घाटन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

थुनाग (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय सराज (लंबाथाच) की मेजबानी में सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू), मंडी के तत्वावधान में गोबिंद सागर झील में अंतर-महाविद्यालय कयाकिंग एवं कैनोइंग चैंपियनशिप का शुभारंभ वीरवार को हुआ। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग की पांच प्रमुख टीमों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट, राजकीय महाविद्यालय कुल्लू, गायत्री कॉलेज ऑफ एजुकेशन, एमएलएसएम महाविद्यालय सुंदरनगर तथा मेजबान राजकीय महाविद्यालय सराज (लंबाथाच) की टीमें शामिल हैं।

उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष तरुण ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो.जया ठाकुर ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी करना महाविद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। चैंपियनशिप के ऑब्जर्वर डॉ. लोकेश ने प्रतियोगिता के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं अनुशासित संचालन पर बल दिया। वहीं, आयोजन सचिव प्रो. रमेश कटारिया ने विश्वविद्यालय प्रशासन, तकनीकी अधिकारियों तथा विभिन्न टीमों के दल प्रभारियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सह-आयोजक डॉ. दलिप सिंह, चमन, प्रो. बोध राज सहित आयोजन समिति के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed