फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Instructions to workers to strengthen the organization up to the booth level

Mandi News: कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने के निर्देश

Sat, 25 Apr 2026 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Instructions to workers to strengthen the organization up to the booth level
सुंदरनगर में भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ की बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर में भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय बैठक जिला संयोजक नरेंद्र कटोच की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक पुरुषोत्तम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे, जबकि विधायक एवं भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्वाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्य अतिथि राकेश जम्वाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्रहित और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करने वाला संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। उन्होंने शिक्षक वर्ग की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि शिक्षक समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम होता है। उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार अपने वादों को पूरा करने में असफल रही है, जिससे जनता में असंतोष बढ़ा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाएं और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें। प्रदेश संयोजक पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि शिक्षक प्रकोष्ठ शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। जिला संयोजक नरेंद्र कटोच ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक शिक्षकों को प्रकोष्ठ से जोड़ने का आह्वान किया।



बैठक में निर्णय लिया गया कि शिक्षक वर्ग के बीच व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। अंत में सभी ने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों में सफलता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed