फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Instructions for resolving the silt problem on both banks of the Sutlej

Mandi News: सतलुज के दोनों किनारों पर सिल्ट की समस्या के समाधान के निर्देश

Thu, 12 Mar 2026 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Instructions for resolving the silt problem on both banks of the Sutlej
उपायुक्त के संज्ञान में लाकर करें सीएसआर गतिविधियां : मंडलायुक्त
विज्ञापन

कोल बांध से प्रभावित परिवारों की समस्याओं का शीघ्र किया जाए समाधान

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। राज्य स्तरीय कोल बांध विस्थापित एवं पुनर्वास सलाहकार समिति की बैठक की कार्रवाई की समीक्षा बुधवार को मंडी में की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडलायुक्त मंडी डॉ. राज कृष्ण पुर्थी ने की। उपायुक्त अपूर्व देवगन विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान जिले के सुंदरनगर और करसोग उपमंडलों में कोल बांध परियोजना से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। मंडलायुक्त ने एनटीपीसी अधिकारियों को निर्देश दिए कि विस्थापित परिवारों और प्रभावित क्षेत्रों के लिए की जाने वाली सभी सीएसआर गतिविधियों की जानकारी समय पर उपायुक्त को दी जाए, ताकि राहत कार्य प्रभावी ढंग से हो सके।

साथ ही उन्होंने एनटीपीसी अधिकारियों को गैर-सरकारी सदस्यों के साथ नियमित बैठकें आयोजित करने का निर्देश दिया। बैठक में कोल बांध से सतलुज नदी के दोनों किनारों पर उत्पन्न हो रही सिल्ट की समस्या के समाधान के लिए एनटीपीसी प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। मंडलायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ काम करते हुए विस्थापित परिवारों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी कदम उठाने का आदेश दिया। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार, एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी, एनटीपीसी के वरिष्ठ प्रबंधक डॉ. अंजुला अग्रवाल और सहायक प्रबंधक एचआर पूर्ण सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed