{"_id":"58fa49314f1c1b8e338b4c46","slug":"inquiry-to-fish-died-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछलियों के मरने के मामले में राज्य सरकार ने दिए जांच के आदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछलियों के मरने के मामले में राज्य सरकार ने दिए जांच के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी
Updated Fri, 21 Apr 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी जिला की रिवालसर झील में हजारों की संख्या में मछलियों के मरने की दुर्घटना पर राज्य सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक एक्वाफायर पर संभावित प्रतिकूल प्रभाव पड़ने के मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है।
विज्ञापन
समिति के अध्यक्ष मंडी के डीएफओ होंगे तथा एचपीएसपीसीबी बिलासपुर के पर्यावरण अभियंता, सहायक मत्स्य निदेशक मंडी इस समिति के सदस्य होंगे। वहीं, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण राज्य परिषद के मुख्य वैज्ञानिक अधिकारी वर्ग 1 कमराजा कैस्थ इसके सदस्य सचिव होंगे। एसीएस तरुण कपूर ने कहा कि समिति मछलियों के मरने के कारणों की समीक्षा करेगी। साथ ही सात दिन के अंदर सुधार सुझावों सहित अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी।
विज्ञापन
रिवासलर झील में पिछले चार दिनों से लगातार मछलियों की मौत से हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने भी रिवालसर झील से पानी का सैंपल भरा है। जिसकी जांच स्वास्थ्य विभाग पब्लिक हेल्थ लैब में करेगा। रिपोर्ट आने के कारण ही पानी की वास्तविक स्थिति का खुलासा होगा। वहीं, दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि कोई भी रिवालसर झील के पानी का किसी प्रकार में प्रयोग न करें। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने रिवासलर स्वास्थ्य केंद्र में विशेष रूप में दो टीमें तैनात कर दी हैं ताकि मरी मछलियों से आम लोगों को किसी भी प्रकार की बीमारी न फैल सके।
विज्ञापन
उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देशराज शर्मा ने कहा कि रिवालसर झील से पानी का सैंपल लिया है। शनिवार को सैंपल की रिपोर्ट आएगी। उसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।