फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ineligible families will be out of bpl list in karsog, SDM holds meeting with chiefs and secretaries, instructions to follow the set parameters

करसोग में बीपीएल सूची से बाहर होंगे अपात्र परिवार

Wed, 22 Sep 2021 11:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
ineligible families will be out of bpl list in karsog, SDM holds meeting with chiefs and secretaries, instructions to follow the set parameters
करसोग (मंडी)। करसोग में बीपीएल चयन में फर्जीवाड़े की लगातार सामने आ रही शिकायतों को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। बीपीएल सूची में केवल पात्र परिवार ही शामिल हों और अपात्र लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सके, इसके लिए प्रशासन ने बीपीएल परिवारों के चयन के लिए सरकार की ओर से निर्धारित मापदंडों की सख्ती के साथ पालना करने के आदेश दिए हैं। करसोग में कोरोना काल को देखते हुए लंबे समय बाद 2 अक्तूबर को सभी पंचायतों में ग्राम सभा की बैठकें होंगी। जिसमें बीपीएल सूची की समीक्षा होगी। ऐसे में बीपीएल परिवारों की चयन प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ पूरी हो, इसको लेकर करसोग में एक कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें एसडीएम सन्नी शर्मा ने पंचायत प्रधानों और सचिवों को बीपीएल सूची के चयन को लेकर सरकार की और से तय मापदंडों के बारे में जानकारी दी ताकि आगामी ग्राम सभा की बैठक में बीपीएल सूची को लेकर लोगों को शिकायत करने का मौका न मिल सके। एसडीएम सन्नी शर्मा का कहना है कि ग्रामीण विकास विभाग से 2 अक्तूबर को ग्राम सभा में बीपीएल सूची की समीक्षा करने निर्देश प्राप्त हुए हैं। विभाग के आदेशों के बारे में अवगत करवाने के लिए पंचायत प्रधानों और सचिवों की कार्यशाला आयोजित की गई।
विज्ञापन

प्रदेश में साल में सिर्फ एक बार अप्रैल माह में आयोजित होने वाली ग्राम सभा की बैठक में बीपीएल के चयन और समीक्षा की अनुमति है। इसके अतिरिक्त बिना सरकार की अनुमति के आम ग्राम सभा की बैठकों में बीपीएल सूची की समीक्षा को स्वीकार नहीं किया जाएगा, लेकिन कोविड काल को देखते हुए करसोग में अप्रैल 2020 और अप्रैल 2021 को ग्राम सभा की बैठकें स्थगित की गई थी। ऐसे में लंबे समय से बीपीएल सूची की समीक्षा नहीं हो सकी थी। ऐसे में अब 2 अक्तूबर को उपमंडल की सभी पंचायतों में बीपीएल सूची की समीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed