Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Industrial wastewater to be cleaned using turmeric extract five institutions including IIT have developed a sp

मंडी: हल्दी के अर्क से साफ होगा औद्योगिक अपशिष्ट जल, आईआईटी समेत पांच संस्थानों ने विकसित किया खास नैनोफाइबर

Sat, 21 Nov 2026 06:17 AM IST
Digvijay Singh राकेश राणा, अमर उजाला, मंडी
राकेश राणा, अमर उजाला, मंडी Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 21 Nov 2026 06:17 AM IST
सार

शोध में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी समेत पांच संस्थानों के सात शोधकर्ता शामिल रहे। शोधकर्ताओं ने हल्दी के अर्क से जिंक ऑक्साइड नैनोकण तैयार किए। इसके बाद इन्हें पॉलीलैक्टिक एसिड (पीएलए) के साथ मिलाकर इलेक्ट्रोस्पिनिंग प्रक्रिया से नैनोफाइबर का रूप दिया।

विज्ञापन
Industrial wastewater to be cleaned using turmeric extract five institutions including IIT have developed a sp
हल्दी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले रंगीन अपशिष्ट जल के उपचार की दिशा में वैज्ञानिकों ने हल्दी के अर्क से तैयार एक नई तकनीक विकसित की है। इसमें हल्दी के अर्क से बने जिंक ऑक्साइड नैनोकणों को नैनोफाइबर के रूप में इस्तेमाल किया है। प्रयोगशाला परीक्षणों में इस तकनीक ने 120 मिनट में दो तरह के रंगों को 96.7 से 98.6 फीसदी तक हटाने में सफलता हासिल की।

विज्ञापन


इस शोध में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी समेत पांच संस्थानों के सात शोधकर्ता शामिल रहे। शोधकर्ताओं ने हल्दी के अर्क से जिंक ऑक्साइड नैनोकण तैयार किए। इसके बाद इन्हें पॉलीलैक्टिक एसिड (पीएलए) के साथ मिलाकर इलेक्ट्रोस्पिनिंग प्रक्रिया से नैनोफाइबर का रूप दिया। शोध में मेथिलीन ब्लू और कॉन्गो रेड नाम के दो मॉडल रंगों पर प्रकाश और अल्ट्रासोनिक कंपन का संयुक्त परीक्षण किया गया।
विज्ञापन


इससे मेथिलीन ब्लू का रंग 98.6 फीसदी और कॉन्गो रेड का रंग 96.7 फीसदी तक कम हो गया। यह शोध पत्रिका एडवांस्ड फंक्शनल मैटेरियल्स में 21 अगस्त 2026 को ऑनलाइन प्रकाशित हुआ है। हालांकि वास्तविक औद्योगिक अपशिष्ट जल में इस्तेमाल से पहले सामग्री की दोबारा उपयोग क्षमता, जिंक के पानी में घुलने और कार्बनिक प्रदूषकों के पूर्ण विघटन पर और परीक्षण किए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैक्टीरिया खत्म करने में भी कारगर 
शोध के दौरान तैयार किए गए नैनोफाइबर के जीवाणुरोधी गुणों का भी परीक्षण किया गया। इसके तहत पानी में मौजूद ई-कोलाई बैक्टीरिया में 75 फीसदी और स्टैफिलोकोकस ऑरियस में 71 फीसदी तक कमी दर्ज की गई। वहीं, मशीन लर्निंग मॉडल की मदद से रंग हटाने की प्रक्रिया और परिणामों का अनुमान भी लगाया गया।


रोशनी का सही इस्तेमाल भी है अहम
शोध के दौरान यह समझने की कोशिश की गई कि नैनोफाइबर किन परिस्थितियों में बेहतर काम करता है। इस प्रक्रिया में केवल समय ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि किस तरह की रोशनी का इस्तेमाल किया जा रहा है, इसका भी असर पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed