फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Increasing crimes have created an atmosphere of insecurity, drug addiction has become a major reason: Gajendra

बढ़ते अपराधों से असुरक्षा का माहौल, नशा बना बड़ा कारण : गजेंद्र

Wed, 15 Apr 2026 12:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Increasing crimes have created an atmosphere of insecurity, drug addiction has become a major reason: Gajendra
ज्ञान विज्ञान समिति ने महिलाओं पर हमलों पर जताई चिंता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति की जिला इकाई ने सरकाघाट में कॉलेज छात्रा की हत्या की कड़ी निंदा की है और इसे बेहद दुखद बताया है। समिति ने कहा कि ऐसी घटनाएं प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था और सामाजिक माहौल पर गंभीर सवाल उठाती हैं। पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।



जिला सचिव गजेंद्र शर्मा ने कहा कि हाल के महीनों में मंडी जिले में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं, जिससे असुरक्षा का माहौल बना है। उन्होंने ममता की तेजाब हमले में हत्या और सुराड़ी कोटली की नीलम को जलाने की घटना का भी उल्लेख किया।
विज्ञापन




उन्होंने बढ़ते नशे, खासकर सिंथेटिक ड्रग्स को इन अपराधों का प्रमुख कारण बताया और आरोप लगाया कि नशा कारोबार में बड़े माफिया शामिल हैं। समिति ने प्रशासन से त्वरित, निष्पक्ष जांच और दोषियों को जल्द सजा दिलाने की मांग की है। साथ ही सभी गंभीर मामलों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर पीड़ितों को शीघ्र न्याय देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed