फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Increase in the fee for getting medical done in Sarkaghat hospital

Mandi News: सरकाघाट अस्पताल में मेडिकल बनवाने के शुल्क में बढ़ोतरी

Fri, 29 Aug 2025 12:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Increase in the fee for getting medical done in Sarkaghat hospital
सरकाघाट (मंडी)। सिविल अस्पताल सरकाघाट में मरीजों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए रोगी कल्याण समिति ने शुल्क बढ़ाए हैं। मेडिकल एवं फिटनेस बनवाने का शुल्क 100 रुपये बढ़ाया है। दंत चिकित्सा संबंधी शुल्क भी बढ़ाए गए हैं। वीरवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक में ये फैसले लिए गए। ये शुल्क पहली सितंबर से लागू होंगे। बैठक की अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी (ना.) स्वाति डोगरा ने की।
विज्ञापन

नौकरी के लिए मेडिकल बनवाने का शुल्क पहले 200 रुपये था। इसे बढ़ाकर 300 रुपये किया गया है। इसी तरह मेडिकल फिटनेस शुल्क 100 से 200, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए मेडिकल 100 से 150 रुपये किया गया है। दंत प्रक्रिया संबंधी शुल्क में हल्की बढ़ोतरी की गई। इससे रोगी कल्याण समिति की आय में बढ़ोतरी होगी और अस्पताल में बेहतर सुविधा प्रदान करने की दिशा में कार्य होगा।
विज्ञापन

बैठक में वाटर प्यूरीफायर लगाने को हरी झंडी दी गई। इसके अलावा बिजली प्रणाली और ऑनलाइन पर्ची प्रणाली को सुदृढ़ किया जाएगा। पुराने भवन की डेंटिंग पेंटिंग करने को लेकर भी हरी झंडी मिली। बैठक में नागरिक अस्पताल के प्रभारी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने एजेंडे पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने समिति के समक्ष बीते वर्ष अस्पताल में हुए कार्यों और खर्च हुए बजट का ब्योरा प्रस्तुत किया। साथ ही वर्तमान वर्ष के लिए प्रस्तावित योजनाओं और बजट पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ किया गया है और अब आने वाले वर्ष में मरीजों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का और विस्तार किया जाएगा। उधर, एसडीएम स्वाति डोगरा ने आश्वासन दिया कि सभी आवश्यक प्रस्तावों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सदस्य सचिव डॉ. सुरेंद्र कुमार, सीडीपीओ सरकाघाट अनीता, नीलम, जगदीश शर्मा, चंद्रमणि, कश्मीर सिंह और पवन प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed