फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   In the regional hospital, one X-ray machine has been broken for four months

Mandi News: क्षेत्रीय अस्पताल में चार माह से एक एक्स-रे मशीन खराब, दूसरी पर बढ़ा बोझ, मरीज दुखी

Mon, 16 Sep 2024 07:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 16 Sep 2024 07:43 AM IST
विज्ञापन
In the regional hospital, one X-ray machine has been broken for four months
मंडी। जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में चलाई गई डिजिटल एक्स-रे मशीन पिछले चार माह से खराब पड़ी है। इससे अस्पताल की सरकारी एक्स-रे मशीन के साथ ही रेडियोग्राफर पर अत्यधिक बोझ बढ़ गया है। अस्पताल में रोजाना करीब 250 एक्स-रे किए जाते हैं, लेकिन मशीन के खराब होने के कारण मरीजों को महंगे निजी लैब और अस्पतालों में एक्स-रे करवाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल में सुबह 9ः00 बजे से देर रात तक मरीज एक्स-रे के लिए लंबी कतारों में लगे रहते हैं। लगातार शिफ्टों में ड्यूटी दे रहे रेडियोग्राफर को मशीनों से निकलने वाले रेडिएशन की समस्या का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति को लेकर कई बार सामाजिक संगठनों और लोगों ने रेडक्रॉस सोसायटी, अस्पताल और जिला प्रशासन से बंद पड़ी मशीन को ठीक करवाने और अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिक सभा के प्रधान ओपी कपूर, प्रेस सचिव नीरज हांडा, अशोक राणा और महिला मंडल प्रधान धर्मी देवी का कहना है कि अस्पताल में दो एक्स-रे मशीनें हैं, लेकिन एक समय में एक ही मशीन का उपयोग हो रहा है। इससे मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। एक्स-रे कक्ष में 24 घंटे तीन कर्मचारी, तीन शिफ्टों में ड्यूटी देते हैं, लेकिन एक एक्स-रे के लिए 5 से 7 मिनट लगते हैं, जबकि आपात स्थितियों में यह समय 10 से 20 मिनट भी हो सकता है। इस लंबे इंतजार से मरीजों को परेशानी और रेडियोग्राफर को रेडिएशन से नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोनल अस्पताल के एमएस डॉ. धर्म सिंह वर्मा ने कहा कि अस्पताल में अधिकांश स्टाफ अनुबंध और आउटसोर्स पर काम कर रहा है। कर्मचारियों की तैनाती उच्चाधिकारियों के हाथ में है और अनुमति मिलने पर ही स्टाफ बढ़ाया जा सकता है। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव ओपी भाटिया ने आश्वासन दिया है कि बंद पड़ी मशीन को इसी सप्ताह चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed