फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   in race king jorg school winner

दौड़ में किंग जार्ज स्कूल नेरचौक का दबदबा

Sat, 29 Oct 2016 05:46 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sat, 29 Oct 2016 05:46 PM IST
विज्ञापन
in race king jorg school winner
धर्मपुर में आयोजित जिला स्तरीय एथलीट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतियोगिता में प्रस्तुति देने से पहले छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
धर्मपुर (मंडी)। रावमापा धर्मपुर में दो दिवसीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हुई। समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि एसडीएम धर्मपुर किशोरी लाल उपस्थित हुए। प्रधानाचार्य ने मुख्यातिथि को शॉल व टोपी भेंटकर स्वागत किया। एसडीएम ने प्रतियोगिता की विजेता टीमों को सम्मानित किया। 100 मीटर दौड़ में किंग जार्ज स्कूल के योगेश कुमार प्रथम, रावमापा धर्मपुर के सुशील कुमार द्वितीय और किंग जार्ज स्कूल नेरचौक के द्विव्यांश चंदेल तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


200 मीटर दौड़ में किंग जार्ज स्कूल नेरचौक के योगेश यादव प्रथम, तुसार रावत द्वितीय और रावमापा जोगिंद्रनगर के शाहिल कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में किंग जार्ज स्कूल के अतुल प्रथम, रावमापा पनारसा के अमन ठाकुर, नवज्योती भराड़ू के पियूष तीसरे स्थान पर रहे । 600 मीटर दौड़ में धर्मपुर स्कूल के सुशील प्रथम, किंग जार्ज नेरचौक के कार्तिक द्वितीय और पनारसा स्कूल के कर्मदत्त तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में भराडू़ स्कूल के आदित्य कुमार प्रथम, बिहणी स्कूल के मुकेश द्वितीय, शिवाबदार स्कूल के पंकज तृतीय स्थान पर रहे। लंबीकूद में धर्मपुर के सुशील प्रथम, किंग जार्ज नेरचौक के दिव्यांश द्वितीय व पनारसा के अमन ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। ऊंचीकूद में एनजेपीएचएस भराड़ू के आदित्य प्रथम, किंगजार्ज नेरचौक के तुसार द्वितीय और धर्मपुर के कर्ण तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


एकल गान में किंग जार्ज नेरचौक प्रथम, यूपीएस रिवालसर द्वितीय और रोल मॉडल स्कूल करसोग तृतीय स्थान पर रहे । समूहगान में किंग जार्ज नेरचौक प्रथम, यूपीएसएस रिवालसर द्वितीय व रोल मॉडल स्कूल करसोग तृतीय स्थान पर रहा। एकांकी में किंग जार्ज प्रथम, अलोक भारती कोटली द्वितीय व बालीचौकी स्कूल तृतीय स्थान पर रहे। फोक डांस में अलोक भारती कोटली प्रथम, सैंज स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। रिले दौड़ में किंग जार्ज प्रथम, जोगिंद्रनगर स्कूल द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बग्गी तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed