{"_id":"582c8c1d4f1c1b57368ff949","slug":"in-murder-case-no-weapon-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या में प्रयोग किया धारदार हथियार नहीं हुआ बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या में प्रयोग किया धारदार हथियार नहीं हुआ बरामद
मंडी
Updated Wed, 16 Nov 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौंतड़ा (मंडी)। चौंतड़ा में भटेहड़ गांव के युवक नरेश की हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश कर छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। अभी तक हत्या में प्रयोग किया गया हथियार बरामद नहीं हुआ है। मंगलवार को चौंतड़ा में भटेहड़ गांव के नरेश की हत्या के मामले में पुलिस ने टैक्सी चालक रंजीत को गिरफ्तार किया था। आरोपी को पुलिस ने बुधवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस हत्या को लेकर कई लोगों से भी पूछताछ कर रही है। डीएसपी पधर अनिल धौल्टा ने बताया कि हत्या मामले में गिरफ्तार बजगर निवासी रंजीत को छह दिन के पुलिस रिमांड लिया है। अभी तक पुलिस को रंजीत से कोई भी सुराग हाथ नहीं लग पाया है और न ही हथियार बरामद हो सका है। आरोपी ने अभी तक अपना गुनाह कबूल नहीं किया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को 15 लोगों से छानबीन की गई है। पुलिस हर पहलु को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन