फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   In Mandi city, miscreants snatched a girl's mobile phone and snatched it from a student in Joginder Nagar

Mandi News: मंडी शहर में युवती का मोबाइल छीन भागे शातिर, जोगिंद्रनगर में छात्र से छीना झपटी

Thu, 15 Aug 2024 08:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 15 Aug 2024 08:06 AM IST
विज्ञापन
In Mandi city, miscreants snatched a girl's mobile phone and snatched it from a student in Joginder Nagar
मंडी। बिना हेलमेट बाइकों पर सवार होकर जिला मंडी पहुंच रहे पंजाब के शातिर युवक छीना झपटी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बुधवार को पंजाब से बाइक पर सवार होकर आए शातिर युवक पड्डल गुरुद्वारा के समीप जिला रोजगार कार्यालय के पास युवती का फोन छीनकर फरार हो गए। युवती फोन पर बात कर रही थी। उधर, जोगिंद्रनगर में भी एक छात्र के साथ छीनाझपटी करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुरानी मंडी की सलौनी पुत्री सुरेश शर्मा पड्डल लाइब्रेरी में आई थी। इसके बाद वह योग केंद्र जा रही थी। एनसीसी कार्यालय के ऊपर सड़क के किनारे युवती फोन पर बातचीत करते जा रही थी। इस दौरान एक बाइक वहां पर धीमी हुई और चालक ने एकदम से उसका फोन छीन लिया और पंडोह की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन

मौके पर युवती ने वहां मौजूद स्कूटी सवार से मदद मांगी और पीछा भी किया, लेकिन उनको नहीं पकड़ पाई। बाद में मौके पर पुलिस भी पहुंची लेकिन शातिरों का कोई पता नहीं चल पाया। घटना सुबह 9:52 बजे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। कैमरे में बाइक की नंबर प्लेट मुड़ी हुई, जिससे नंबर की पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में युवती के पिता सुरेश कुमार ने बताया कि फोन की कीमत लगभग 39 हजार रुपये है। पुलिस मोबाइल की लोकेशन के आधार पर बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। उधर, एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। संदिग्धों की तलाश की जा रही है।मोबाइल फोन छीनने का भी किया प्रयास, छात्र ने बचने के लिए दूर फेंका मोबाइल


झलवाण मे डंडा लेकर पहुंच गए ग्रामीण
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल के जोगिंद्रनगर के झलवाण के पास बुधवार सुबह 9:30 बजे स्कूली छात्र निकेश शर्मा के साथ दिनदिहाड़े छीनाझपटी का प्रयास किया गया। दो बाइक पर सवार तीन युवकों ने छात्र का बैग और मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। छात्र ने अपने फोन को दूर फेंक दिया, जिससे फोन टूट गया। घटना के बाद बाइक सवार मौके से भाग गए।
घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीण भी मौके पर डंडे लेकर पहुंच गए। मगर तब तक शातिर भाग गए थे। पीड़ित छात्र निकेश शर्मा ने बताया कि शातिरों ने पहले हाथापाई की। एक शातिर मारपीट करने लगा। निकेश ने बताया कि उनकी बोली कांगड़ी प्रतीत हो रही थी। इस घटना के बाद स्थानीय पंचायत मसौली की प्रधान अंजना शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था की खामियों पर सवाल उठाए हैं।
पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने बताया कि छात्र के बयान की पुष्टि की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
बता दें कि 20 जुलाई को भी जोगिंद्रनगर के एहजू में कार सवार पंजाब के युवकों ने एख युवती से छीनाझपटी की थी। इस दौरान युवती को कार के साथ 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गए थे। इसके बाद 13 अगस्त को मंडी के गुरुद्वारा में ही पंजाब के युवकों ने स्थानीय लोगों के साथ झगड़ा किया था। सभी वारदातों के बाद लोगों में पुलिस के प्रति रोष है।



बड़़ा सवाल : बिना हेलमेट कैसे पहुंच रहे बाइक सवार
हाइवे पर रोजाना पंजाब से गुटों में बाइक सवार पहुंच रहे हैं, जो सरेआम प्रदेश में कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखा रहे हैं। पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई न किए जाने के कारण उनके हौसले बढ़ रहे हैं। किसी बाइक की नंबर प्लेट गायब होती है, तो कोई बाइक पर ट्रिपलिंग करके यात्रा कर रहे हैं। इसी बीच अब छीनाझपटी और लूटखसोट की घटनाएं बढ़ गई हैं। इससे लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed