फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   in M Farm matter

एम फार्म मामले में हस्तक्षेप करे सरकार

Sun, 30 Jan 2022 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
in M Farm matter
सुंदरनगर (मंडी)। कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन सुंदरनगर ने प्रदेश सरकार से मांग उठाई है कि जो हाईकोर्ट ने एम फार्म के बिना पेमेंट न देने की शर्त लगाई है, उसमें हस्तक्षेप कर ठेकेदारों के लिए नीति बनाई जाए। रविवार को सुंदरनगर में प्रेस वार्ता में एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक केशव नायक ने सरकार को दो टूक शब्दों में चेताया कि ठेकेदारों का मुद्दा भी कैबिनेट में शामिल किया जाए।
विज्ञापन

मसले को जल्द से जल्द सुलझाया जाए। ठेकेदारों की लंबे समय से करोड़ों रुपये की लंबित अदायगी भी शीघ्र की जाए। अन्यथा उपमंडल से लेकर जिला मुख्यालय और सचिवालय तक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। कहा कि इतना ही नहीं ठेकेदार मांगों को मनवाने के लिए आत्मदाह करने से भी गुरेज नहीं करेंगे। सरकार की व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि पिछले काफी समय से बल्ह क्षेत्र में खनन के लिए करोड़ों तो ले लिए गए लेकिन आज दिन तक खनन को मंजूरी की दिशा में कोई भी काम नहीं हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने लोक निर्माण विभाग के आला अधिकारियों को भी दोटूक शब्दों में चेताया है कि वह भविष्य में भवन निर्माण को लेकर कोई भी टेंडर कॉल न करें क्योंकि एम फार्म न मिलने से निर्माण कार्य नहीं हो पाएगा और विभाग समय पर काम न होने के कारण जुर्माना लगा देता है। इसकी भरपाई करना ठेकेदारों के लिए संभव नहीं है। अगर ऐसा हुआ तो विभाग के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की जाएगी। इस अवसर पर कर्म दास निराश, विजय शर्मा, अजय शर्मा, जगदीश कुमार, बुद्धि सिंह, ओम कुमार, ज्योति, पुष्पराज, रमेश कुमार, रोशन गुलेरिया, जगदीश ठाकुर, अनिल कुमार, सुरेश कुमार एवं जीतराम सहित अनेक ठेकेदार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed