फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   In hockey, Mandi won the title by defeating Baijnath College by 5-0.

हॉकी में मंडी ने बैजनाथ कॉलेज को 5-0 से हराकर जीता खिताब

Sun, 20 Feb 2022 10:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 10:44 PM IST
विज्ञापन
In hockey, Mandi won the title by defeating Baijnath College by 5-0.
अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि मेले की खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान हॉकी मैंच के फाइनल में दमखम दिख? - फोटो : Mandi
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि मेला मंडी के उपलक्ष्य पर पड्डल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय हॉकी एवं फुटबाल प्रतियोगिता के रविवार को फाइनल मुकाबले हुए। समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और खेल भावना से ही खेलने का आह्वान किया। मंडी हॉकी एसोसिएशन के महासचिव दलीप सिंह और फुटबाल संघ मंडी के अध्यक्ष लीला विलास ने बताया कि महिला हॉकी फाइनल में मंडी कॉलेज और बैजनाथ के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। मंडी कॉलेज की टीम ने बैजनाथ टीम को 5-0 से पराजित कर जीत हासिल की। इनमें एनम, गीतांजलि, नेहा, इंदू, वैशाली ने 1-1 गोल किया।
विज्ञापन

हॉकी लड़कों की टीम में स्पोर्ट्स हॉस्टल सुंदरनगर और मंडी पुलिस के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें सुंदरनगर ने मंडी पुलिस को 2-0 से हरा कर खिताब जीत लिया। सुंदरनगर के खिलाड़ी अमित कुमार और शुभम ने 1-1 गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला वर्ग के फुटबाल स्पर्धा में ऊना और मंडी के बीच मैच हुआ। ऊना टीम ने 5-0 से मंडी को पराजित कर जीत हासिल की। वहीं पुरुष वर्ग फुटबाल मुकाबलों के आरंभ में पूर्व फुटबाल खिलाड़ी भूपेंद्र पाल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। पहला सेमीफाइनल सुंदरनगर और गागल के बीच खेला गया। इसमें सुंदरनगर ने मुकाबला 3-0 से जीत लिया। इसमें सुंदरनगर से हितेंद्र ठाकुर, निखिल और मोहित ने 1-1 गोल किया। फाइनल मुकाबला ग्रीनलैंड मंडी और सुकेत क्लब सुंदरनगर के बीच खेला गया।

निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। ऐसे में पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया। इसमें ग्रीनलैंड मंडी ने 4-3 से मैच जीत लिया। इस अवसर पर हिमाचल फुटबाल संघ के महासचिव दीपक शर्मा, हॉकी एसोसिएशन के सचिव दलीप, सह सचिव नीरू शर्मा, मुख्य सलाहकार कुबेर शर्मा, रूप उपाध्याय और सुनील सेन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed