फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   In front of the eyes buried under the debris, people kept calling for help

Mandi News: आंखों के सामने मलबे में दब गए अपने, मदद के लिए पुकारते रहे लोग

Wed, 23 Aug 2023 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
In front of the eyes buried under the debris, people kept calling for help
सतीश ठाकुर
विज्ञापन



गोहर (मंडी )। सराजघाटी में बुधवार को आसमान से बरसी आफत ने लोगों के घरों पर ऐसा कहर बरपाया कि डर से घरों में दुबके लोगों की आंखों से आंसू निकाल दिए। सराजघाटी की आधा दर्जन पंचायतों में बुधवार को बरसात ने जमकर तबाही मचाई । इस दौरान सराज की धरती चीखो पुकार से धधक उठी। सड़कों और मोबाइल का संपर्क टूटने के साथ मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए चारों ओर हाहाकार मचा रहा। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए असहाय परिजन छाती पीट पीट कर मदद को पुकारते रहे।

सराज क्षेत्र में 6 लोगों की मौत होने से एकाएक सनसनी फैल गई। आंखों के सामने अपने परिवार के सदस्यों को मलबे में दबता देख हर कोई चीखें मारकर मदद के लिए पुकारता रहा। मोबाइल सिग्नल टूटने से लोग झट से मदद के लिए संपर्क तक नहीं कर पाए। कुकलाह, अनाह, जैंशला, कलहनी और झौट पंचायतों में आसमान से बरसी आफत ने पल भर में लोगों के मकान मलबे में तब्दील कर दिए। इससे घरों में बैठे लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। बारिश में मवेशियों को चारा डालने गई हलेन की ताई और भतीजी मलबा गिरने से दब गईं। वहीं, डगैल में नाना- दोहती परमानंद और गोपी भी जब मलबे में दबे तो परिजन बचाव के लिए फूट-फूट कर रोए। सोशल मीडिया में घटनाओं की खबरें फैलते ही लोग अपने-अपने रिश्तेदारों की खोज खबर में जुट गए। गांव वालों की मदद से पीड़ित लोगों ने मलबे में दबे शव बाहर निकाले। प्रशासन की ओर से सभी मृतकों को 25 -25 हजार रुपये प्रदान कर दिए हैं। घटना पर कांग्रेस विचार विभाग के चेयरमैन विजय पाल सिंह, जगदीश रेड्डी और अन्य नेताओं ने गहरा दुख जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed