{"_id":"57262d834f1c1b56035cd150","slug":"in-dharampur-house-on-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से लगी आग से स्लेटपोश मकान के तीन कमरे राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से लगी आग से स्लेटपोश मकान के तीन कमरे राख
मंडी
Updated Sun, 01 May 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर के बनवार गांव में आग से जल कर राख मकान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर (मंडी)। क्षेत्र के तहत धर्मपुर पंचायत के बनबार कला में दो मंजिला स्लेटपोश रिहायशी मकान आग लगने से ऊपरी मंजिल के तीन कमरे जल कर राख हो गए। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने से दो परिवारों की पांच लाख रुपये की संपत्ति राख हो गई। आगजनी की घटना के वक्त प्रभावितों परिवारों का कोई भी सदस्य घर पर मौजूद नहीं था। सभी परिवार सदस्य खेतों में काम करने गए थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रविवार को करीब डेढ़ बजे नंदलाल पुत्र बरडु राम, ब्यास देव पुत्र नंदलाल के रिहायशी मकान में अचानक आग लग गई। आगजनी की घटना के वक्त दोनों परिवारों का एक भी सदस्य घर पर मौजूद नहीं। घर से धुआं निकलता देख ग्रामीणों ने परिजनों को सूचित किया। ग्रामीणों ने मिट्टी व पानी से घर में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया। इतने में स्थानीय पंचायत के प्रधान ठाकर दास ने फायर ब्रिगेड व थाना पुलिस धर्मपुर को आग लगने की सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड व पुलिस दल मौके पर पहुंचा। फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मिल कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिससे मकान की निचली मंजिल व साथ लगते घरों को आग से बचाया जा सका। लेकिन, स्लेटपोश मकान की ऊपरी मंजिल के तीन कमरों में रखा राशन, बिस्तर, इमारती लकड़ी, अलमारियां सहित अन्य सारा समान जल कर राख हो गया। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार पवन कुमार व हल्का पटवारी ने नुकसान का जायजा लिया। प्रशासन ने दोनों पीड़ित परिवारों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की। उधर, स्थानीय विधायक ने महेंद्र सिंह ने भी घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने सरकार पर प्रशासन से प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन