{"_id":"5707a4c04f1c1bfe57c810c8","slug":"in-culuture-program-magician-show-his-tricks","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम धर्मपुर को लगी हथकड़ी, देखती रह गई जनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम धर्मपुर को लगी हथकड़ी, देखती रह गई जनता
मंडी।
Updated Fri, 08 Apr 2016 06:02 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर नलवाड़ मेले में मैजिक शो के दौरान एसडीएम किशोरी लाल को हथकड़ी लगाते जादूगर बादल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर (मंडी)। जिलास्तरीय नलवाड़ मेला धर्मपुर की चौथी सांस्कृतिक संध्या में जादूगर सम्राट बादल ने कई हैरतअंगेज जादूगरी दिखाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। उन्होंने मंच पर अपनी जादूगरी से एसडीएम को हथकड़ी लगा दी। चौथी संध्या में समाजसेवी ब्यासा देवी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन
बादल ने बिना सहारे के लड़की को हवा में लटकाया तथा एक लड़की को खंजर घोंप दिया। इसके बाद खुद को बक्से में बंद कर ताला लगवाने के बाद जनता के बीच पहुंचा। जादूगर सम्राट बादल ने एसडीएम धर्मपुर किशोरी लाल को मंच पर अपनी जादूगरी से हथकड़ी लगा दी। साथ ही कबूतर को गायब और जादूगर के दो टुकड़े करना आदि दृश्य देख कर लोग हैरान रह गए।
विज्ञापन
मेले में महिला मंडलों की रस्साकशी, मटका फोड़ प्रतियोगिता शनिवार को होगी। इसी दिन कुश्ती प्रतियोगिता भी होने जा रही है।
मेले का समापन शनिवार को हो जाएगा। जिसमें उपायुक्त मंडी संदीप कदम बतौर मुख्य अतिथि होंगे। शीतला माता परिसर से जलेब निकलेगी। इस मौके पर बीडीसी अध्यक्ष कुलदीप चंबयाल, धर्मपुर पंचायत के प्रधान ठाकरदास, उपप्रधान राकेश कुमार, व्यापार मंडल प्रधान राजकुमार सोनी, लौंगणी पंचायत के पूर्व प्रधान देशराज, दलीप सिंह, पालसिंह, गायत्री दत्त शर्मा, विक्की, राहुल सकलानी, श्याम लाल, राजकुमार, विजय कुमार, अनिल कुमार, बंसीलाल, रामलाल, नरेंद्र शर्मा, रामलाल, चमारू राम, बबलू गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बेबी शो में अर्पिता गुप्ता रही प्रथम
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर नलवाड़ मेले में बेबी शो का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डा. राजेंद्र राणा और सीडीपीओ जोगिंद्र सिंह ने की। बेबी शो में 0 से 1 वर्ष तक के कुल 11 बच्चे शामिल हुए। जिसमें अर्पिता गुप्ता ने पहला, रसीक शर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर निर्मला शर्मा, आरती, कंचन, रमेश गुलेरिया, दयानंद शर्मा, आगंनबाड़ी कार्यकर्ता मजूंला शर्मा, अशा वर्कर सबिता गुप्ता व गिरजा देवी आदि मौजूद रहे।