{"_id":"68974e7ede8470c103041be5","slug":"in-badminton-adhyant-defeated-shivansh-21-18-mandi-news-c-90-1-ssml1025-165463-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बैडमिंटन में अध्यांत ने 21-18 से शिवांश को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बैडमिंटन में अध्यांत ने 21-18 से शिवांश को हराया
विज्ञापन
मंडी। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन मंडी की ओर से टाउनहाल में जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ एडीएम मंडी मदन कुमार ने किया।
उन्होंने आयोजकों और खिलाड़ियों को बधाई दी। एसोसिएशन के सचिव दातुल चौहान ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जिलेभर के 135 महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में अंडर-11 में पहला मुकाबला शिवांश और अध्यांत के बीच खेला गया। अध्यांत ने 21-18 से जीत हासिल की। प्रणव और अध्यातम के बीच दूसरा मुकाबला हुआ। प्रणव ने 21-19 से जीत हासिल की।
अंडर-13 में आरुष-आहन और शैलेश-दिव्यांश के बीच डबल मुकाबले में आरुष एवं आहन ने 21-19 से जीत हासिल की। अंडर-13 लड़कियों में दिमायरा और तनिशा के बीच मुकाबला हुआ। दिमायरा ने 21-13 से जीत हासिल की। अंडर-17 लड़कों में तन्मय और ज्ञान के बीच मुकाबला हुआ। तन्मय ने 21-19 से जीत हासिल की। संवाद