{"_id":"6814bd1739595ba93303dfd7","slug":"illegal-hawkers-should-be-removed-from-the-four-lane-side-apurva-mandi-news-c-90-1-ssml1045-154885-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन किनारे हटाई जाएं अवैध रेहड़ियां : अपूर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन किनारे हटाई जाएं अवैध रेहड़ियां : अपूर्व
विज्ञापन
मंडी। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) की पहचान की गई है। इनमें से 32 स्थलों का सुधार कार्य बीते वर्ष में पूरा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि शेष स्थलों का सुधार चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। उपायुक्त शुक्रवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
बैठक में उपायुक्त ने एनएचएआई को फोरलेन सड़क पर एंबुलेंस की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने और इसकी जानकारी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने फोरलेन के किनारे स्थापित अवैध रेहड़ियों को हटाने के भी निर्देश दिए।
बैठक में मंडी जिले में सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति की समीक्षा की गई और सुरक्षा उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए विभिन्न निर्णय लिए गए। उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि ओवरस्पीड पर नियंत्रण के लिए स्पीड लिमिट बोर्ड लगाए जाएं और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में क्रैश बैरियर लगाए जाएं।
विज्ञापन
उन्होंने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से चालकों की आंखों की नियमित जांच के लिए शिविर आयोजित करने और पिछले वर्ष शिविरों में कितने चालकों की आंखों की जांच की गई है, इसकी जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त ने क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय तथा स्वास्थ्य विभाग को वार्षिक सड़क सुरक्षा कार्य योजना तैयार करने को भी कहा। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार, अधिशासी अभियंता डीके वर्मा, अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम विजय कुमार, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नवीन कुमार, एमओएच डॉ. दिनेश ठाकुर तथा साइट इंजीनियर एनएचएआई संदीप सिंह भी उपस्थित रहे। संवाद
000