फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   If zip cadre personnel do not end the strike, action will be taken

Mandi News: जिप कैडर कर्मियों ने हड़ताल खत्म नहीं की तो होगी कार्रवाई

Thu, 05 Oct 2023 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Oct 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
If zip cadre personnel do not end the strike, action will be taken
मंडी में जिला परिषद् कैडर कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए  संवाद
मंडी। जिले के विभिन्न भागों में मांगों के समर्थन में कलम छोड़ो हड़ताल पर बैठे जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों को नोटिस देने की तैयारी है। मंडी जिला प्रशासन को इस संबंध में शिमला से पत्र मिला है। इसमें नोटिस देकर इस वर्ग के कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुलाने के निर्देश दिए गए हैं। वीरवार को यह पत्र मिल गया है। ऐसे में अब शुक्रवार से नोटिस जारी करने का सिलसिला शुरू होगा।
विज्ञापन


जिला परिषद कैडर कर्मचारियों की हड़ताल से पंचायत स्तर पर विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसी के साथ ग्रामीणों के जरूरी प्रमाण पत्र व दस्तावेज भी नहीं बन पा रहे हैं। ग्रामीण स्तर पर विकास कार्य लटक गए हैं। हालांकि पंचायत प्रतिनिधि समेत अन्य कई संगठन कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए अपना समर्थन दे रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार का हड़ताल को लेकर अब कड़ा रुख देखने को मिल रहा है। नोटिस जारी होने के बाद आगामी कार्रवाई क्या अपनाई जाएगी, इसे लेकर कर्मचारी भी चर्चा कर रहे हैं। हालांकि नोटिस मिलने के बाद यह सब साफ होगा। वीरवार को कोई नोटिस जारी नहीं हुआ है, लेकिन शुक्रवार से नोटिस देने का काम शुरू होगा। वहीं, हड़ताली कर्मचारियों का साफ कहना है कि मांगें पूरी होने पर हड़ताल समाप्त की जाएगी। उधर, उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने बताया कि शिमला से पत्र मिला है। दिए गए निर्देश के अनुसार आगामी कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed