फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   If the layers are revealed then the minister is putting CBI in the dock: Rakesh

Mandi News: ‘परतें खुलेंगी तो सीबीआई को कटघरे में खड़ा कर रहे मंत्री’

Sat, 24 May 2025 03:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 03:54 PM IST
विज्ञापन
If the layers are revealed then the minister is putting CBI in the dock: Rakesh
भाजपा विधायक राकेश ने कहा, किसे बचा रहे जगत सिंह नेगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। भाजपा विधायक एवं मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्वाल ने कहा कि हाईकोर्ट की ओर से अभियंता विमल नेगी की संदिग्ध हालात में मौत के मामले की जांच सीबीआई को सौंपने के आदेश ने राज्य सरकार की असलियत उजागर कर दी है। अब जब सच्चाई की परतें खुलने की बारी है तो मंत्री जगत नेगी सीबीआई को ही कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। असल में उनका यह बयान एक तरह की घबराहट, बौखलाहट और प्रशासनिक भ्रष्टाचार को ढकने की कोशिश है।

मंडी में जारी बयान में राकेश जम्वाल ने कहा कि सीबीआई पर प्रश्नचिह्न लगाकर मंत्री नेगी किसे बचाना चाहते हैं। एसआईटी को क्लीन चिट देने की इतनी जल्दी क्यों की जा रही है। अगर निष्पक्ष जांच हुई तो प्रदेश सरकार के कई अफसरों और नेताओं की पोल खुल सकती है। उन्होंने कहा कि मंत्री नेगी को गुड़िया कांड याद है, लेकिन वह यह भूल जाते हैं कि उसी मामले में सबूतों से छेड़छाड़ हुई थी। जिस तरह से मंत्री नेगी ने हाईकोर्ट के फैसले पर सवाल उठाया है, वह न केवल न्यायपालिका का अपमान है, बल्कि पीड़ित परिवार के घावों पर नमक छिड़कने जैसा है। मंत्री जगत सिंह नेगी को तुरंत अपने शर्मनाक बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed