फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   If students do not get justice, we will go on strike: Neha

छात्रों को न्याय न मिला तो करेंगे हड़ताल : नेहा

Sun, 23 Mar 2025 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
If students do not get justice, we will go on strike: Neha
मंडी। सरदार पटेल यूनिवर्सिटी (एसपीयू) में तीन विषय से ज्यादा सप्लीमेंट्री परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले प्रथम वर्ष के 211 छात्रों को द्वितीय वर्ष की परीक्षा में बैठने न देने के फरमान पर विद्यार्थियों में रोष बढ़ता जा रहा है। मंडी में रविवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने महासचिव नेहा शर्मा की अध्यक्षता में प्रेसवार्ता की। इसमें एसपीयू प्रबंधन को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर छात्रों को न्याय नहीं मिला तो पूरे प्रदेश में एसपीयू के अधीन आने वाले कॉलेजों में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। एनएसयूआई भूल हड़ताल पर बैठेगी। एनएसयूआई ने छात्रों से एकजुट होने और अपने अधिकारों की लड़ाई में सहयोग करने का आह्वान किया। महासचिव नेहा ने बताया कि 22 तक द्वितीय वर्ष के पेपर भरने की तारीख थी। इसे बढ़ाने को लेकर 20 मार्च को कुलपति से भी मिले थे। अप्रैल से द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं।
विज्ञापन

नेहा ने बताया कि मामले को लेकर वह शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मिल चुकी हैं। उन्होंने मामले को लेकर मंगलवार तक का आश्वासन दिया है। उन्होंने सरकार से मामले में हस्तक्षेप करने और छात्रों के अधिकारों की रक्षा करने का भी आग्रह किया। एनएसयूआई ने एसपीयू की ओर से एक अधिसूचना को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। एनएसयूआई का मानना है कि यह अधिसूचना फर्जी है और छात्रों के हितों के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास है। इसकी आधिकारिक जांच होनी चाहिए। इस मौके पर सुंदरनगर कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष मोहित ठाकुर, प्रदेश महासचिव नेहा शर्मा, पूर्व जिला सचिव भूषण शर्मा, अतुल ठाकुर, साहित्य चौहान समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed