{"_id":"661bdc3a1711869e760ebd97","slug":"if-rivers-and-streams-dry-up-due-to-heat-ponds-will-quench-the-thirst-of-wild-animals-mandi-news-c-90-1-mrt1064-124168-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: गर्मी से नदी-नाले सूखेंगे तो तालाब बुझाएंगे जंगली जानवरों की प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: गर्मी से नदी-नाले सूखेंगे तो तालाब बुझाएंगे जंगली जानवरों की प्यास
Mon, 15 Apr 2024 07:07 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Mon, 15 Apr 2024 07:07 AM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में जंगलों के क्षेत्रों के बीच बनाए गए जल सरोवर और उसमें भरा पानी। संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। फायर सीजन में भीषण गर्मी के दौरान अगर नदी-नाले अचानक सूख जाते हैं तो वन मंडल जोगिंद्रनगर में बने तालाब बेजुबानों की प्यास बुझाएंगे। वन परिक्षेत्र जोगिंद्रनगर, कमलाह, उरला, टिकन और लडभड़ोल में वन विभाग द्वारा बनाए गए तालाबों में पानी का भंडारण हो चुका है। इस पानी से जहां जंगली जीव जंतु अपनी प्यास बुझा सकेंगे, वहीं जंगलों में अचानक आग लगने पर उसे बुझाने के भी काम आएगा।
वन मंडल जोगिंद्रनगर के एसीएफ अश्वनी कुमार के अनुसार 25 हेक्टेयर बहुमूल्य वन संपदा के बीच वन परिक्षेत्र कमलाह, धर्मपुर, उरला, टिकन और लडभड़ोल के अलावा जोगिंद्रनगर में भी 30 से 40 हजार लीटर जल भडांरण क्षमता वाले तालाब वन विभाग ने तैयार किए हैं। आठ से दस जल सरोवरों में लाखों लीटर पानी की क्षमता है।
उन्होंने कहा कि इस फायर सीजन में जंगलों को आग से बचाने के लिए वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी फील्ड में मोर्चा संभाले हुए हैं। जंगली जानवरों को भी आग और गर्मी से बचाने के लिए वन विभाग ने अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। उन्हाेंने बताया कि अप्रैल में हुई आग की घटनाओं में अभी किसी भी जंगली जानवर के मारे जाने की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
वन मंडल जोगिंद्रनगर में फायर सीजन के दौरान जंगली जानवरों की सुरक्षा के लिए भी वन विभाग ने योजना का प्रारूप तैयार कर जल सरोवरों का निर्माण करने सहित जल भंडारण की क्षमता बढ़ाई है। जंगलों को आग की घटनाओं से रोकने के लिए भी विभाग के असंख्य कर्मचारियों ने फील्ड पर मोर्चा संभाला है।
-कमल भारती, वन मंडलाधिकारी जोगिंद्रनगर