{"_id":"68165ba263f9b9f3d10b7c83","slug":"if-needed-we-will-not-back-down-from-going-to-the-border-ex-soldier-mandi-news-c-90-1-ssml1045-155041-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरत पड़ी तो बॉर्डर में जाने से पीछे नहीं हटेंगे : पूर्व सैनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरत पड़ी तो बॉर्डर में जाने से पीछे नहीं हटेंगे : पूर्व सैनिक
Sat, 03 May 2025 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 03 May 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
मंडी। पूर्व सैनिक लीग मंडी की बैठक शनिवार को पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष एवं कारगिल हीरो खुशाल ठाकुर की अध्यक्षता में स्थानीय पैलेस में हुई। इस दौरान पहलगाम में हुए हमले पर शोक जताया गया।
इस दौरान पूर्व सैनिकों का गुस्सा सातवें आसमान पर नजर आया। सभी ने इस हमले को कायराना बताते हुए इसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सरकार से आग्रह किया। यही नहीं, पूर्व सैनिकों ने कहा कि अगर युद्ध जैसे हालात हुए और देश के लिए पूर्व सैनिकों को बाॅर्डर पर भी जाना पड़े, तो वह पीछे नहीं हटेंगे। बैठक में सरकार के प्रयासों पर भी पूर्व सैनिकों ने संतोष जाहिर किया और कहा कि पाक को मुंह तोड़ जवाब देने की जरूरत है।
इस दौरान कारगिल हीरो एवं पूर्व ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने कहा कि बैठक पहलगाम हमले को लेकर की गई है। इस हमले से हर कोई हिंदुस्तानी आहत हुआ है। उन्होंने कहा कि बैठक में हमले में मारे गए सभी 26 प्रर्यटकों को श्रद्धांजलि दी गई और सरकार से बड़ा कदम उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हर बार भारत ने पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया है, मगर यह अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है। अब समय आ गया है कि ऐसा जवाब दिया जाए कि कभी भी मुंह न उठा सके।