{"_id":"676da4cbccc96f7c9a063df4","slug":"if-heart-attack-occurs-life-can-be-saved-by-giving-cpr-mandi-news-c-90-1-mrt1064-143826-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: हार्ट अटैक आए, तो सीपीआर देकर बच सकती है जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: हार्ट अटैक आए, तो सीपीआर देकर बच सकती है जान
विज्ञापन
नगर निगम के टाउन हाल में आयोजित जागरूकता शिविर के दौरान सीपीआर प्रकिया के बारे में जानकारी देत
मंडी। आजकल कम उम्र में भी हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में घर या कार्यालय में किसी को हार्ट अटैक आए तो सीपीआर जैसी प्रक्रिया से उस व्यक्ति की जान को बचाया जा सकता है।
यह बात वीरवार को हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एचपीएसडीआरएफ) की टीम के सदस्यों ने निगम के टाउन हाल में आयोजित जागरूकता शिविर में कही। उन्होंने कहा कि सीपीआर प्रक्रिया हार्ट अटैक आने, अचानक से बेहोश होकर गिरने या मरीज की नब्ज जानने की स्थिति में यह प्राथमिक ट्रीटमेंट है।
इससे किसी की जान बचा सकते हैं। सीपीआर देने के लिए व्यक्ति को लिटाकर उसकी छाती हाथ की हथेली से पुश कर 30 बार दबानी होती है। एक मिनट में 100 से ज्यादा बार पुश करना होता है। अगर हार्ट अटैक के मरीज को समय पर सीपीआर दिया जाए तो जान बच सकती है। इस दौरान निगम के स्वच्छता साथियों को विभिन्न प्रकार की आपदाओं से निपटने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में उपमहापौर माधुरी कपूर समेत अन्य पार्षद मौजूद रहे। संवाद