{"_id":"6a3d0399aa1519c2c40b7183","slug":"i-will-make-every-possible-effort-for-the-protection-of-children-alakananda-mandi-news-c-90-1-mnd1001-202192-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के संरक्षण के लिए हरसंभव प्रयास करूंगी : अलकनंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के संरक्षण के लिए हरसंभव प्रयास करूंगी : अलकनंदा
विज्ञापन
जिला बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन ने संभाला कार्यभार, अन्य सदस्यों ने भी ली जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला बाल कल्याण समिति की नवनियुक्त चेयरपर्सन एडवोकेट अलकनंदा हांडा ने वीरवार को पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ किया जाएगा। उन्होंने बच्चों के संरक्षण, सुरक्षा और कल्याण के लिए हर संभव प्रयास करने का संकल्प भी व्यक्त किया।
खलियार वार्ड की पार्षद अलकनंदा हांडा के साथ समिति के सदस्य मनवीर सिंह, विजय कुमार कानव, चुनी लाल अवस्थी और प्रेम सिंह राणा ने भी अपने पदों का कार्यभार संभाला। इस अवसर पर बाल संरक्षण समिति के चेयरपर्सन एनआर ठाकुर ने सभी नवनियुक्त सदस्यों का स्वागत किया तथा उन्हें बाल कल्याण समिति की कार्यप्रणाली और विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। सरकार ने ये नियुक्तियां जुवेनाइल जस्टिस (केयर एंड प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन) एक्ट, 2015 तथा हिमाचल प्रदेश जुवेनाइल जस्टिस नियम, 2026 के तहत की हैं। अधिसूचना के अनुसार समिति का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। कार्यक्रम के दौरान समिति के सभी सदस्यों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेते हुए नशे के विरुद्ध शपथ भी ग्रहण की।