{"_id":"6998a42a9076059bda0f4ae7","slug":"husbands-cruelty-took-away-happiness-from-two-families-mandi-news-c-90-1-ssml1045-186737-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पति की क्रूरता ने दो परिवारों से छीन ली खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पति की क्रूरता ने दो परिवारों से छीन ली खुशियां
विज्ञापन
मंडी। जिले में हाल ही में पति की क्रूरता ने दो परिवारों की दुनिया उजाड़ दी। दो महिलाएं अपने ही जीवनसाथी की क्रूरता का शिकार बनीं और अंततः जिंदगी की जंग हार गईं। मंडी के सैण मोहल्ले में तेजाब हमले की शिकार ममता ने लंबी जंग के बाद जिंदगी से हार मानी। अब कोटली क्षेत्र के सपलोह गांव की नीलम भी जलने से हुए गहरे घावों का दर्द सह न सकी और उसकी भी मौत हो गई। इन दोनों घटनाओं ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।
नवंबर 2025 में सैण मोहल्ले में पारिवारिक विवाद में ममता पर उसके पति ने तेजाब फेंक दिया था। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई थी। लंबे उपचार और असहनीय पीड़ा के बाद अंततः उसने पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया।
उधर, कोटली के सपलोह गांव की नीलम भी घरेलू हिंसा की आग में झुलस गई। आरोप है कि पति ने उस पर पेट्रोल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया। कई दिनों तक अस्पताल में मौत से जूझती रही नीलम ने भी दम तोड़ दिया। नीलम ने कोर्ट में लव मैरिज की थी। नीलम की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम बच्चों की आंखों में अब भी मां की वापसी की उम्मीद तैरती नजर आती है। नीलम अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गई है। इनकी कस्टडी भी मायका पक्ष मांग रहा है।
विज्ञापन
.....
अब मायका पक्ष करेगा अंतिम संस्कार
नीलम के पिता कृष्ण सिंह ने बताया कि वारदात से दो दिन पहले उनकी अपनी बेटी के साथ बातचीत हुई थी। बेटी और दामाद में पहले भी छोटी-मोटी नोक झोंक होती रहती थी। 5 वर्ष पहले कुछ बड़ा विवाद होने की वजह से पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन घर में बड़े बुजुर्ग के समझाने के पश्चात नीलम दोबारा मायके चली गई थी। वारदात वाले दिन दामाद संजय कुमार ने खुद उन्हें फोन करके बताया कि नीलम ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। अब अंतिम संस्कार अपने गांव में करवाएंगे। उधर, सदोह पंचायत के पूर्व में प्रधान रहे देवी चंद ने बताया कि नीलम स्वभाव से बहुत ही साधारण थी।
000