फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   hrtc strike

473 रूटों पर नहीं चली निगम की बसें

Wed, 02 Sep 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Wed, 02 Sep 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
hrtc strike

ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का जिला मंडी में व्यापक असर रहा। सड़क सुरक्षा विधेयक के विरोध में हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने से एचआरटीसी के डिवीजन में करीब 473 रूटों पर बस सेवाएं प्रभावित रही। जिससे निगम को 35 लाख का नुकसान हुआ है। निगम की बसें, प्राइवेट बसें, ऑटो, टैक्सियों की हड़ताल से लोगों को गंतव्य स्थान तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

मंडी, सुंदरनगर, सरकाघाट, जोगिंद्रनगर, करसोग, धर्मपुर बस स्टैंड पर निगम व प्राइवेट बसें खड़ी रही। हड़ताल में बैंक, बीमा कर्मियों के हड़ताल में शामिल होने से बैंकों व बीमा कार्यालय में कामकाज प्रभावित रहा। बुधवार को हड़ताल के चलते परिवहन निगम की बसों, प्राइवेट बस, टैक्सी व ऑटो के पहिये जाम रहे। लोगों को गंतव्य स्थान तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बस स्टैंड पर लोग बसों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

मंडी शहर में ऑटो भी नहीं चले। जिससे लोगों को पैदल ही सफर करना पड़ा। हड़ताल से बैंकों में भी कामकाज प्रभावित रहा। परिवहन निगम कर्मियों ने बस अड्डों पर गेट मीटिंग कर सड़क सुरक्षा विधेयक का कड़ा विरोध किया। परिवहन कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से एचआरटीसी के मंडी डिवीजन मेें करीब 473 रूटों पर निगम की बस सेवा प्रभावित रही। जिसमें मंडी डिपो में 154 रूट, सरकाघाट डिपो में 104, सुंदरनगर में 117, जोगिंद्रनगर में करीब 55 और करसोग डिपो में 50 रूट प्रभावित रहे। हड़ताल के चलते परिवहन निगम को 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक एएन सलारिया ने बताया कि हड़ताल से निगम के मंडी डिवीजन में 473 रूट प्रभावित हुए हैं। जिससे करीब 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed