फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   HRTC pensioners angry over delay in pension again

Mandi News: पेंशन में फिर देरी पर भड़के एचआरटीसी पेंशनर

Fri, 16 May 2025 05:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 16 May 2025 05:26 AM IST
विज्ञापन
HRTC pensioners angry over delay in pension again
मंडी। हिमाचल पथ परिवहन निगम के पेंशनरों को इस माह अभी तक पेंशन नहीं मिल पाई है, इस कारण पेंशनरों में रोष है। शहर के जेल रोड स्थित वरिष्ठ नागरिक भवन में वीरवार को हुई एचआरटीसी पेंशनर कल्याण संगठन मंडी की मासिक बैठक में यह मुद्दा छाया रहा। बैठक की अध्यक्षता केडी अवस्थी ने की। अवस्थी ने कहा कि हाल में सात मई को संगठन का राज्य स्तरीय प्रतिनिधिमंडल शिमला सचिवालय में मुख्यमंत्री से मिला था और समस्याओं संबंधित ज्ञापन सौंपा था। तब मुख्यमंत्री ने 15 तारीख को पेंशन भुगतान और शीघ्र चिकित्सा बिलों के भुगतान का आश्वासन दिया था। पेंशन के लिए अलग से हर माह समुचित राशि देने की भी हामी भरी थी लेकिन अभी तक पेंशन नहीं मिली है। बैठक में पेंशनरों ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि पेंशन के लिए अलग से हर माह वेतन के साथ समुचित राशि जारी की जाए। इससे पहले पेंशनरों ने पहलगाम हमले में मारे गए पर्यटकों और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बलिदानी सैनिकों और नागरिकों व पेंशनर अच्छर सिंह मास्टर के निधन पर मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। बैठक में प्रधान अनूप कपूर, महासचिव रोशन कटोच, सुरेश चंद्र वर्मा, वलवंत सेन, देवी सिंह, लेखराज शर्मा, चमन शर्मा, सुभाष शर्मा, बलवीर, प्रकाश चंद समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed