फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   HRTC pensioners angry over 3% DA not received even after nine months

Mandi News: नौ माह बाद भी नहीं मिला 3 फीसदी डीए, एचआरटीसी के पेंशनरों में रोष

Wed, 16 Sep 2026 12:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
HRTC pensioners angry over 3% DA not received even after nine months
हिमाचल पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन मंडी इकाई  की आयोजित बैठक में मौजूद लोग। संवाद
चिकित्सा बिल, पेंशन पोर्टल और 2016 से लंबित पेंशन एरियर का जल्द भुगतान करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिमाचल पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन मंडी इकाई की बैठक मंगलवार को वरिष्ठ नागरिक भवन जेल रोड में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता केडी अवस्थी ने की। इसमें 116 पेंशनरों ने भाग लिया। बैठक की शुरुआत पेंशनर साथी डागु राम के निधन पर शोक प्रकट करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई।
बैठक में पेंशनरों ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के आश्वासन के बावजूद नौ माह बीतने के बाद भी तीन प्रतिशत डीए की किस्त का भुगतान नहीं होने पर रोष जताया। पेंशनरों का कहना है कि सेवारत कर्मचारियों को डीए का भुगतान समय पर किया जा चुका है। वहीं, चिकित्सा बिलों के भुगतान के लिए मंडी इकाई और मंडलीय कार्यालय को कम राशि मिलने पर भी चिंता जताई गई। इसके चलते दिसंबर 2025 तक के ही बिलों का भुगतान हो पाया है।
विज्ञापन

सदर मंडी इकाई के प्रधान अनूप कपूर ने कहा कि प्रबंधन के आश्वासन के बावजूद पेंशन पोर्टल शुरू नहीं किया गया है। इससे पेंशनरों को लंबित देय राशि और एरियर की जानकारी नहीं मिल पा रही है। उन्होंने सभी देय राशियों का विवरण उपलब्ध करवाने और पोर्टल शीघ्र शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में 2016 से संशोधित पेंशन व पेंशन लाभ, 3 प्रतिशत डीए, 50 और 30 पे मैट्रिक्स लेवल के आधार पर पेंशन संशोधन तथा 5, 10 और 15 प्रतिशत पेंशन वृद्धि के एरियर का भुगतान करने की मांग उठाई गई। पेंशनरों ने मुख्यमंत्री से 7 जून 2026 की बैठक में हुए निर्णय के अनुसार संयुक्त संघर्ष समिति के साथ शीघ्र बैठक बुलाकर समस्याओं का समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed