{"_id":"69a2ce9f2fd5ae534f03d359","slug":"hrtc-employees-honored-for-excellent-service-mandi-news-c-90-1-ssml1045-187661-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एचआरटीसी कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एचआरटीसी कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला सम्मान
विज्ञापन
आरएम विनोद कुमार ने कर्मियों को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। हिमाचल पथ परिवहन निगम जोगिंद्रनगर में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन और अनुशासित सेवा के लिए चालक, परिचालक एवं कर्मशाला के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद कुमार ने एक सादे समारोह में चयनित कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र एवं पुष्पमालाएं प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि निगम के चालक, परिचालक और कर्मशाला कर्मचारी कठिन परिस्थितियों में भी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कर रहे हैं। इस अवसर पर परिचालकों में रुमेल कुमार, जनक सिंह, सुनील कुमार, विपिन कुमार, अशोक कुमार, राज कुमार, दिनेश कुमार, राज कुमार, शुभम कुमार, देवेंद्र सिंह, अक्षय कुमार तथा सुरेश कुमार को सम्मानित किया गया। चालकों में वीर सिंह, गोविंद सिंह, मदन लाल, दुलो राम, शशि कुमार, अनिल कुमार, बृज लाल, राजेंद्र कुमार, श्रवण कुमार, नरेश कुमार, राजेंद्र कुमार, अजय सिंह और पवन कुमार को प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए। इसी प्रकार कर्मशाला कर्मचारियों में सुभाष चंद, शक्ति सिंह, अनिल कुमार, विपिन कुमार, विकनेश कुमार, रमेश कुमार, इंद्र सिंह, दिलीप सिंह को भी सम्मानित किया गया।