फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   HRTC employees did not get salary, Raksha Bandhan festival was dull

Mandi News: एचआरटीसी कर्मियों को नहीं मिली पगार, फीका रहा रक्षाबंधन का त्योहार

Sat, 09 Aug 2025 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
HRTC employees did not get salary, Raksha Bandhan festival was dull
जोगिंद्रनगर (मंडी)। बस डिपो जोगिंद्रनगर के चालक-परिचालकों का भाई बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार फीका रहा। त्योहार वाले दिन वेतन नहीं मिल पाया। हालांकि परिवहन निगम ने एक दिन पहले वेतन के लिए बजट उपलब्ध करवा दिया था। बजट का प्रावधान होने के बावजूद चालक-परिचालकों की जेबें खाली रहीं।
विज्ञापन

बस डिपो जोगिंद्रनगर में तैनात निगम के उच्च अधिकारियों की इस लापरवाही पर चालक-परिचालकों ने उच्च अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग उठाई है। बस डिपो जोगिंद्रनगर में निर्धारित करीब 70 बस रूटों के लिए परिवहन निगम विभाग ने लगभग 65 चालकों और 72 परिचालकों की तैनाती कर रखी है। वही, निगम की बसों की मरम्मत कार्य के लिए कार्यशाला में 22 कर्मचारी तैनात हैं।
विज्ञापन

बस डिपो में करीब 64 लाख रुपये मासिक पगार दी जाती है। रक्षाबंधन पर्व पर एक दिन पहले निगम की ओर से यह घन राशि उपलब्ध भी करवा दी गई थी, लेकिन चालक परिचालकों समेत लगभग 182 कर्मचारियों की जेबें खाली रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
बस डिपो जोगिंद्रनगर के चालक-परिचालकों समेत विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को सोमवार तक वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ जरूरी बैठकों और अन्य व्यस्तता के चलते रक्षाबंधन पर्व से पहले पगार उपलब्ध करवाने में बिलंब हुआ है।
-विनोद कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक बस डिपो जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed