फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   HRTC depot of Mandi division got 14 new buses

मंडी मंडल के एचआरटीसी डिपो को मिलीं 14 नई बसें

Fri, 17 Jun 2022 10:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
HRTC depot of Mandi division got 14 new buses
मंडी डिपो को मिली एचआरटीसी की नई बसें
मंडी। हिमाचल पथ परिवहन निगम के छह डिपुओं में 14 नई बसें पहुंचते ही एचआरटीसी ने 26 पुरानी बसों को हटा दिया है। इन बसों को कंडम घोषित किया है। डिपुओं में अभी और नई बसें आने की उम्मीद जताई जा रही है। डिपुओं में नई बसें पहुंचने से कुछ हद तक राहत मिलेगी।
विज्ञापन

एचआरटीसी मंडल मंडी ने सभी डिपुओं में पहुंची बसों को रूटों पर चलाने के लिए औपचारिकताएं शुरू कर दी हैं। जल्द ही ये बसें सड़कों पर दौड़ेंगी। उधर, नई बसें आने के बाद मंडल के पांच डिपुओं की 26 बसों को कंडम घोषित कर उन्हें हटा दिया गया है।
विज्ञापन

सरकाघाट डिपो को दो, मंडी को चार, करसोग को दो, कुल्लू को दो, केलांग को एक, सुंदरनगर को तीन बसें मिली हैं। धर्मपुर को अभी तक नई बस की सौगात नहीं मिली है। उधर, कंडम बसों में सरकाघाट डिपो की तीन बसें, कुल्लू की पांच, सुंदरनगर की छह, करसोग में एक, केलांग की दो और मंडी डिपो की नौ बसों को कंडम घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब ये बसें तुरंत प्रभाव से हटा दी जाएंगी। उधर, एचआरटीसी मंडल मंडी के मंडल प्रबंधक संतोष कुमार ने कहा कि अब तक 14 नई बसें मिली हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed