फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   HRTC consignment office opened in Padhar, mandi

पधर में खुला एचआरटीसी का खेपन कार्यालय

Thu, 15 Jul 2021 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
HRTC consignment office opened in Padhar, mandi
द्रंग (मंडी)। द्रंग क्षेत्र के विधायक जवाहर ठाकुर ने वीरवार को पधर में एचआरटीसी खेपन कार्यालय तथा चौहारघाटी की बल्ह टिक्कर पंचायत में विद्युत बोर्ड के जेई सेक्शन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पांच साल बाद सत्ता परिवर्तन का खेल अब खत्म होगा।
विज्ञापन

2022 में फिर सीएम जयराम के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। गत 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री ने पधर में खेपन कार्यालय और बल्ह में जेई सेक्शन खोलने की घोषणा की थी। यह आज पूरी हो गई है। इसके लिए उन्होंने सीएम जयराम का आभार जताया। पधर में एचआरटीसी का काउंटर खुलने से कॉलेज, आईटीआई के विद्यार्थियों और बुजुर्गों को अपने पास और किराए में छूट देने के लिए बनने वाले पास की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

इससे पहले इन सुविधाओं के लिए मंडी जाना पड़ता था। कहा कि पधर उपमंडल में अब पेयजल की कमी नहीं रहेगी। पजौंड नाला पेयजल योजना तैयार हो चुकी है। इसका पानी अधिकांश पंचायतों में पहुंच गया है। शीघ्र ही योजना जनता को समर्पित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम जयराम शीघ्र ही द्रंग का दौरा कर लगभग सौ करोड़ की योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पधर क्षेत्र में तीन मुद्रिका बसें शीघ्र शुरू होंगी। इस दौरान उन्होंने चौहारघाटी में लोगों की समस्याएं भी सुनीं। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी पधर संजीत सिंह, सहायक नियंत्रक एचआरटीसी हरीश कुमार, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग राजेश मोंगरा, सहायक अभियंता जितेश शर्मा, जिला परिषद बथेरी शारदा, पंचायत समिति सदस्य कविता, मंडलाध्यक्ष दलीप, पूर्व मंडलाध्यक्ष मोहन, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष कपूर चंद, महामंत्री संजय सहित अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed