{"_id":"67dea769fc204efca20ac97a","slug":"hrtc-bus-stopped-on-a-slight-climb-of-sulpar-mandi-news-c-90-1-ssml1025-151235-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सुलपर की मामूली चढ़ाई में खड़ी हो गई एचआरटीसी की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सुलपर की मामूली चढ़ाई में खड़ी हो गई एचआरटीसी की बस
विज्ञापन
यात्री हुए परेशान, दूसरी बस में गंतव्य तक भेजे
सामाजिक कार्यकर्ता ने पुरानी बसों को सड़कों से हटाने की लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट से जाहू चलने वाली बस शुक्रवार को जाहू से लौटते समय सुलपर की मामूली चढ़ाई भी नहीं चढ़ पाई। सवारियों को केलांग डिपो की बस में बैठाना पड़ा। सामाजिक कार्यकर्ता रमेश भारद्वाज ने परिवहन निगम से अपील की है कि जिन बसों की समय अवधि खत्म हो चुकी है और बार-बार रास्तों पर खराब हो रही हैं, उन्हें हटाया जाए। इनके स्थान पर नई बसों को रूटों पर लगाया जाए। यात्रा के दौरान आधे रास्तों पर हांफ रही अधिकांश बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
उन्होंने बताया कि एचआरटीसी के सरकाघाट डिपो में सरकाघाट से जाहू के लिए वाया तालाब सहित अन्य रूटों पर दौड़ रही बसें इतनी पुरानी हो चुकी हैं कि 20 सवारियों का भार भी नहीं उठा पा रही हैं। उन्होंने परिवहन निगम के अधिकारियों से आग्रह किया कि समय अवधि पूरी कर चुकी बसों को सड़कों से हटाया जाए।
उधर, सरकाघाट बस अड्डा के प्रभारी मेहर सिंह ने बताया कि सरकाघाट बस डिपो में जो बसें उपलब्ध हैं उन्हीं को ही विभिन्न रूटों पर भेजा जा रहा है। बसों को सड़कों से हटाने और उनके स्थान पर नई बसें उपलब्ध करवाने के उच्चाधिकारी और सरकार कदम उठा सकते हैं।