{"_id":"6a130197f843193144058106","slug":"hrtc-bus-gasped-while-taking-polling-party-from-dharampur-to-chanauta-mandi-news-c-90-1-ssml1045-197965-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पोलिंग पार्टी को धर्मपुर से चनौता ले जाते समय एचआरटीसी की बस हांफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पोलिंग पार्टी को धर्मपुर से चनौता ले जाते समय एचआरटीसी की बस हांफी
विज्ञापन
खराब हालत पर भाजपा नेता रजत ठाकुर ने सरकार को घेरा
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए विभिन्न पंचायतों में पोलिंग पार्टियों को भेजे जाने के दौरान एचआरटीसी बसों की स्थिति पर सवाल खड़े हो गए हैं। धर्मपुर से चनौता क्षेत्र की ओर रवाना हुई पोलिंग पार्टी को ले जा रही एचआरटीसी बस बीच रास्ते में खराब हो गई। इस मामले पर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रजत ठाकुर ने प्रदेश सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस बस में पोलिंग पार्टी को भेजा गया था, वह जर्जर हालत में थी। उन्होंने आरोप लगाया कि यात्रा के दौरान कर्मचारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मांग की कि एचआरटीसी की जर्जर बसों की तुरंत जांच कराई जाए तथा ग्रामीण रूटों पर सुरक्षित और बेहतर बसें तैनात की जाएं। उधर, आरएम धर्मपुर राजकुमार धीमान ने बताया कि बस में अचानक तकनीकी खराबी आ गई थी। सूचना मिलते ही तुरंत दूसरी बस भेजी गई, जिसके माध्यम से पोलिंग पार्टी को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचा दिया गया।