फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   HRTC bus driver and conductor accused of misbehaving

Mandi News: एचआरटीसी बस चालक-परिचालक पर बदतमीजी करने का आरोप

Wed, 11 Jun 2025 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 11 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
HRTC bus driver and conductor accused of misbehaving
सुंदरनगर/डैहर (मंडी)। सुंदरनगर उपमंडल के हराबाग निवासी काला राम ने हरिद्वार से मंडी आने वाली निगम की मंडी डिपो की बस (एचपी 65 6124) में उसके बेटे के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने चालक-परिचालक के खिलाफ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक को लिखित शिकायत दी है।
विज्ञापन

शिकायत में काला राम का कहना है कि उसका बेटा नौणी से हराबाग के लिए बस में बैठा था। जब बस हराबाग पहुंचने ही वाली थी, तब चालक ने साथ चल रहे एक ट्रक के साथ रेसिंग शुरू कर दी। स्टेशन आने पर बस रुकवाने के लिए परिचालक से आग्रह किया। उसने सीटी बजाने के बजाय उल्टा जवाब देते हुए कहा कि आप स्वयं जाकर चालक से कहिए। चालक को कहने पर चालक-परिचालक दोनों ने बदसलूकी शुरू कर दी और दो किलोमीटर दूर आगे जा कर बस रोकी। इस कारण यात्री को रात में पैदल घर पहुंचना पड़ा। अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

काला राम का कहना है कि क्षेत्रीय प्रबंधक को शिकायत की है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने कार्रवाई का आश्वासन देने के बजाय काला राम को 1100 नंबर पर शिकायत करने के लिए कहा है। स्थानीय लोगों ने निगम कर्मियों के रवैये के विरोध में बैठक कर प्रस्ताव पारित कर सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू को इसे भेजा है। अड्डा प्रभारी कश्मीर ने बताया कि शिकायत का मैसेज साहब के नंबर पर आएगा। अवकाश के कारण अब वीरवार को मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed