{"_id":"5749cd424f1c1b544b690baf","slug":"household-have-unik-nomber","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह मालिकों को मिलेंगे यूनीक आईडी और पासवर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह मालिकों को मिलेंगे यूनीक आईडी और पासवर्ड
अमर उजाला मंडी
Updated Sat, 28 May 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद के तहत मंडी के शहरियों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें हाउस टैक्स जमा करवाने के लिए घंटों लाइनों में खड़े रहने से छुटकारा मिलेगा। जल्द ही वह टैक्स ऑनलाइन अदा कर सकेंगे। नगर परिषद की अधिकृत वेबसाइट व प्रापर्टी टैक्स डाट कॉम वेबसाइट पर शहरी बाशिंदे यूनीक आईडी को लॉग इन कर ऑनलाइन हाउस टैक्स अदा कर सकेंगे। इसके लिए नगर परिषद ने कवायद शुरू कर दी है। शहर के हर गृह मालिक को अब नगर परिषद यूनीक आईडी नंबर और पासवर्ड देगी।
नगर परिषद मंडी शहर में जोन और क्लासवाइज हाउस टैक्स वसूलने की तैयारी कर रही है। नए सिरे से हाउस टैक्स वसूलने के लिए नगर परिषद निजी कंपनी से सर्वे करवा रही है। सर्वे के पूरा होने के बाद गृह मालिक को यूनीक आईडी नंबर दिया जाएगा। वर्तमान में नगर परिषद साढ़े 12 प्रतिशत के हिसाब से हाउस टैक्स वसूल रही है। नगर परिषद मंडी की हाउस टैक्स मांग करीब 77 लाख रुपये है। नए सिरे से हाउस टैक्स वसूलने के लिए शहर में चले निजी कंपनी के सर्वे के पूरा होने के बाद यह मांग सीधे तौर पर बढ़कर एक करोड़ से अधिक होगी। नई प्रणाली से नप के आय के संसाधन बढ़ेंगे। वर्तमान में नप को करीब एक करोड़ रुपये हाउस टैक्स पेंडिंग है।
यह है योजना
नगर परिषद मंडी ने शहर में नए सिरे से हाउस टैक्स वसूलने के लिए कंपनी को सर्वे करने का कार्य सौंपा है। वहीं शहरी विकास मंत्रालय ने सिटी लेबल टेक्निकल कमेटी (सीएलटीसी) नगर परिषद मंडी में तैनात की है। कंपनी का सर्वे पूरा होने के बाद सीएलटीसी गृह मालिकों को यूनीक आईडी व पास वर्ड प्रदान करेगी। जिससे शहरी ऑनलाइन अपना गृहकर अदा कर सकेंगे।
विज्ञापन
एसएमएस से गृह मालिकों को टैक्स उगाही की सूचना
हाउस टैक्स की उगाही के लिए नगर परिषद मंडी गेट वे मैसेज तकनीक के तहत एक क्लिक से मंडी के तमाम शहरियों को मैसेज के माध्यम से सूचना देगी। मैसेज में तय सीमा में टैक्स अदा करने पर छूट व तय सीमा के बाद टैक्स अदा करने पर पेनल्टी की सूचना रहेगी।
कोट्...
कंपनी का सर्वे पूरा होने के बाद गृह मालिकों को यूनीक आईडी व पासवर्ड जारी किया जाएगा। जिससे गृहकर मालिक ऑनलाइन हाउस टैक्स अदा कर सकेंगे। इसके अलावा शहरियों को एसएमएस के माध्यम से टैक्स अदा करने की सूचना दी जाएगी। -उर्वशी वालिया, कार्यकारी अधिकारी नप मंडी।