फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   house tex

अब हर मकान मालिक को देना पड़ेगा हाउस टैक्स

Tue, 01 Mar 2016 10:28 PM IST
राकेश राणा मंडी।
राकेश राणा मंडी। Updated Tue, 01 Mar 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
 मंडी शहर के हर मकान मालिक को अब नगर परिषद को हाउस टैक्स देना होगा। नगर
विज्ञापन
परिषद मंडी ने अब नये सिरे से गृह कर वसूलने की तैयारी कर ली है। सौ वर्ग मीटर तक हाउस टैक्स में छूट को नगर परिषद ने खत्म कर दिया गया है। नप क्षेत्र में आने वाले हर मकान का टैक्स वसूला जाएगा।
नगर परिषद मंडी शहर में जोन और क्लासवाइज हाउस टैक्स वसूलने की तैयारी कर रही है। हाउस टैक्स वसूलने के लिए कंपनी के साथ एग्रीमेंट हो चुका है और जल्द कंपनी के प्रतिनिधि शहर में सर्वे कार्य शुरू करेंगे। सर्वे होने के बाद जोन और क्लास वाइज लगने वाले हाउस टैक्स रेट का निर्धारण किया जाएगा। वर्तमान में 100 वर्ग मीटर से कम वाले गृह मालिकों से हाउस टैक्स नहीं लिया जा रहा है, लेकिन नए सिरे से सर्वे होने के बाद सभी घरों को शामिल किया जाएगा।

100 वर्ग मीटर शर्त के कारण छूट में शामिल सभी घरों से हाउस टैक्स लिया जाएगा। जिससे सीधे तौर पर नगर परिषद के हाउस टैक्स में बढ़ोतरी होगी। वर्तमान में करीब दो हजार घरों से हाउस टैक्स लिया जा रहा है, जबकि शहर में घरों की तादाद दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। वहीं, 100 वर्ग मीटर से कम क्षेत्रफल वाले घरों की संख्या भी अधिक है। जो अब हाउस टैक्स के दायरे में आएंगे। वर्तमान में नगर परिषद साढ़े 12 प्रतिशत के हिसाब से हाउस टैक्स वसूल रही है।
विज्ञापन

बाक्स
यह है योजना
नगर परिषद की ओर से निर्धारित जोन और क्लास के लिए अलग-अलग हाउस टैक्स होगा। जोन में एरिया वैल्यू और क्लास में मकान की स्थिति देखी जाएगी। कंपनी की टीम मंडी शहर के हर घर में पहुंचेगी और जांच परख करेगी। इसके बाद मकान को किस क्लास में रखा जाएगा, के बारे में तय किया जाएगा। नए हाउस टैक्स के तहत किरायेदार रखने वाले मकान मालिकों को कामर्शियल टैक्स नहीं लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
एक करोड़ रुपये हाउस टैक्स पेंडिंग
नगर परिषद मंडी की हाउस टैक्स मांग करीब 77 लाख रुपये है। नए सिरे से हाउस टैक्स पर मांग सीधे तौर पर बढ़कर एक करोड़ से अधिक होगी। नई प्रणाली से नप के आय के संसाधन भी बढ़ेंगे। वर्तमान में नप को करीब एक करोड़ रुपये हाउस टैक्स पेंडिंग है।

बॉक्स
नगर परिषद मंडी के अधीन आने वाले क्षेत्रों में नए सिरे से जोन और क्लास वाइज हाउस टैक्स वसूलने की योजना है। इसके तहत 100 वर्ग मीटर वाली शर्त खत्म कर दी गई है। नप एरिया में आने वाले सभी घरों से हाउस टैक्स लिया जाएगा। कंपनी के साथ करार कर लिया गया है। जल्द सर्वे कार्य शुरू किया जाएगा।
-उर्वशी वालिया, कार्यकारी अधिकारी नप मंडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed