फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   house on fire

समैली में रिहायशी मकान के चार कमरे राख

Wed, 05 Jan 2022 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
house on fire
चनौता के समैली में जला मकान - फोटो : Mandi
धर्मपुर (मंडी)। ग्राम पंचायत चनौता के समैली गांव में दो सगे भाइयों के मकान में आग लगने से चार कमरे जलकर राख हो गए हैं। बलबीर सिंह और रमेश कुमार पुत्र हरिचंद के दोमंजिला मकान में अचानक आग लग गई। ऊपरी मंजिल के चार कमरे जलकर राख हो गए हैैं। करीब दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। सामान भी जल गया है।
विज्ञापन

पूर्व उपप्रधान सुनील कुमार और वर्तमान पंचायत प्रधान सविता गुप्ता ने बताया कि आग की घटना मंगलवार की है, जब घर के सभी सदस्य नीचे के कमरों में थे। अचानक ऊपरी मंजिल में आग लग गई। गांववासियों ने तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ऊपर वाली मंजिल के चार कमरे व सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। पटवार सर्कल छातर के पटवारी देशराज ने नुकसान का जायजा लिया। पटवारी देशराज के अनुसार बलबीर सिंह और रमेश कुमार का लगभग दस लाख का नुकसान हुआ है। पटवारी ने पीड़ित परिवारों को राजस्व विभाग की तरफ से 5000 की फौरी राहत व एक तिरपाल दिया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पूर्व उपप्रधान सुनील कुमार और वर्तमान प्रधान सविता गुप्ता ने प्रशासन से आग्रह किया है कि पीड़ित परिवारों को उचित सहायता प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed