फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   house on fire in kotly

बेटी की शादी से दो माह पहले जला परिवार का आशियाना

Thu, 07 Jul 2016 10:42 PM IST
मंडी
मंडी Updated Thu, 07 Jul 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
house on fire in kotly
fire - फोटो : amar ujala

कोटली (मंडी)। क्षेत्र के तहत डवाहण पंचायत के डवाहण गांव में बेटी की शादी से दो माह पहले ही एक परिवार का आशियाना जल कर राख हो गया। आग की घटना में प्रभावित परिवार के स्लेटपोश मकान की ऊपरी मंजिल के दो कमरों के साथ ही पड़ोसी परिवार का रसोई घर भी जल गया। घटना के वक्त दो परिवारों के सदस्य घरों की निचली मंजिल में सो हुए थे। आग से दोनों परिवारों की तीन लाख रुपये से अधिक की संपत्ति स्वाह हो गई। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन



जानकारी के अनुसार डवाहरण गांव में सुरेंद्र कुमार पुत्र महेंद्र सिंह और शेर सिंह के घर की ऊपरी मंजिल में आधी रात के बाद अचानक आग लग गई। घटना के वक्त दोनों परिवारों के सदस्य घर की निचली मंजिल में सो रहे थे। स्लेटपोश घरों की स्लेटें जब जल कर आंगन में गिरने लगीं, तब स्लेटों के टूटने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्यों की नींद खुली। प्रभावित परिवारों ने ग्रामीणों को मदद के लिए आवाज लगाई। कुछ ही पलों में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन


कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने चार घंटे के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक सुरेंद्र के घर की ऊपरी मंजिल के दोनों कमरे व कमरों में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। सुरेंद्र के अनुसार उसका तीन लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो गया है। सुरेंद्र की बेटी की शादी दो माह बाद है। आग लगने से हुए नुकसान से इस परिवार पर मुश्किलों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, शेर सिंह की रसोई भी पूरी तरह जल गई। जिससे उसका 25 हजार रुपये से अधिक का नुकसान हो गया है। कोटली तहसील के नायब तहसीलदार हरि सिंह व कोटली पुलिस चौकी के कार्यकारी प्रभारी अमृतलाल ने घटनास्थल का दौरा किया। तहसीलदार ने प्रशासन की ओर से सुरेंद्र कुमार को दस हजार रुपये व तिरपाल प्रदान किया। ग्राम पंचायत प्रधान डवाहण पलस राम ने प्रभावित परिवार को उचित मुआवजे की मांग प्रदेश सरकार से की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed